Begin typing your search above and press return to search.
शिक्षा

Tamil Nadu News : चंडीगढ़ के बाद मदुरै में MMS कांड, लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने का आरोप, छात्रा और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Janjwar Desk
27 Sep 2022 10:44 AM GMT
Tamil Nadu News : चंडीगढ़ के बाद मदुरै में MMS कांड, लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर शेयर करने का आरोप, छात्रा और उसका प्रेमी गिरफ्तार
x
Tamil Nadu News : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक के मामले के बाद अब तमिलनाडु के मदुरै में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, एक छात्रा पर अपने ही हॉस्टल की लड़कियों के अश्लील वीडियो-फोटो प्रेमी से साझा करने का आरोप है...

Tamil Nadu News : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कथित तौर पर छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो लीक के मामले के बाद अब तमिलनाडु के मदुरै में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। इस मामले में एक छात्रा पर अपने ही हॉस्टल की लड़कियों के अश्लील वीडियो-फोटो प्रेमी से साझा करने का आरोप है। इस घटना में आरोपी छात्रा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी को भेजती थी प्रेमिका

तमिलनाडु के मदुरै में अपने ही हॉस्टल की छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें साझा करने वाली युवती की पहचान कलीश्वरी के रूप में हुई है। आरोपी कलीश्वरी फिलहाल एक निजी कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रही है, जबकि उसके प्रेमी की पहचान आशिक के रूप में हुई है, जो कामुठी में एक क्लीनिक चलाता है। प्रेमिका पर आरोप है कि वह अपने डॉक्टर प्रेमी को अपने साथ हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के अश्लील वीडियो और फोटो उसे भेजती थी। पुलिस ने डॉक्टर और उसकी प्रेमिका को आईपीसी और आईटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पहले खुद के वीडियो बनाकर भेजती थी प्रेमिका

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि प्रेमी डॉक्टर के कहने पर उसकी प्रेमिका ने अपने साथ हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के फोटो और वीडियो लेना शुरू कर दिया। ये वीडियो तब बनाए गए, जब वे कपड़े बदल रही होतीं या फिर नहा रही होती थीं। इसके बाद प्रेमिका उन वीडियोज को उन्हें डॉक्टर के व्हाट्सएप पर भेज देती। पुलिस की जांच में पता चला है कि महिला पहले खुद के वीडियो डॉक्टर को भेजती थी, लेकिन बाद में प्रेमी के कहने पर अन्य लड़कियों के वीडियो बनाने लगी।

वीडियो बनाते हुए साथी छात्राओं को हुआ शक

आरोपी छात्रा कलीश्वरी के की गतिविधियों को लेकर जब हॉस्टल की कुछ छात्राओं को शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत वार्डन से की जिसके बाद उसका फोन जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि एक दिन महिला वीडियो बना रही थी, तभी साथ रहने वाली लड़की को उस पर शक हुआ। जब उन्होंने मोबाइल चेक किया तो कई छात्राओं के फोटो और वीडियो मिले। इसके बाद उन्होंने अपने हॉस्टल वार्डन को सूचित किया। जिसके बाद मदुरै अन्ना नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।

दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला मार्च से छात्रावास में रह रही थी। साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी आशिक और कलीश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के मोबाइल फोनों को जब्त कर लिया गया है और फॉरेंसिंक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है कि डॉक्टर आशिक ने ये वीडियो किसी और को तो नहीं भेजे थे। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

चडीगढ़ में भी ऐसा मामला

जानकारी के लिए बता दें कि एक ऐसा ही मामला पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से सामने आया था, जहां एक छात्रा पर साथी छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने और प्रेमी को भेजने का आरोप था। बाद में आरोपी छात्रा को दो युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में अब तीन सदस्यीय SIT आरोपों पर जांच कर रही है और 24 सितंबर को एक अन्य आरोपी को अरुणाचल प्रदेश से अरेस्ट किया गया है, जो कि पेशे सैन्य कर्मी है।

Next Story