Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam 21 December: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, पंजाब-राजस्थान-यूपी में भीषण शीत लहर

Janjwar Desk
20 Dec 2021 6:41 PM GMT
Aaj ka Mausam 21 December: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, पंजाब-राजस्थान-यूपी में भीषण शीत लहर
x
Kaisa hai aaj ka mausam: उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों और पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा रहेगा...

Aaj Ka Mausam 21 December 2051: पहाड़ों से आने वाली हवाओं के कारण पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा समेत देश की राजधानी दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गयी हैै।

बीते दिन सोमवार को दिल्ली मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां के लोधीरोड में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान के चूरू में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मैदानी इलाकों में तापमान की तुलना करें तो चुरू में सबसे कम शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश, यूपी और बिहार के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच है।

Aaj ka mausam kaisa hai: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले तीन दिनों तक शीतलहर चलने का अनुमान है। अगले दो दिनों में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों और पंजाब-हरियाणा में 23 और 24 दिसंबर को घना कोहरा छाये रहने का अनुमान है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ती ही जा रही है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड ला दी है। श्रीनगर में तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिसके कारण प्रसिद्ध डल झील जम गयी है।

मौसम विभाग के ताजा बयान के अनुसार, 22 दिसंबर से हिमाचल में बर्फबारी की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो जायेगी। क्रिसमस के दौरान पहाड़ी इलाके बर्फ के चादर में ढके रहेंगे।

इधर, उत्तर भारत में हर रोज ठिठुरन बढ़ती जा रही है। बर्फबारी से लगातार गिरता तापमान हर दिन नये रिकॉर्ड बनाते नजर आ रहे हैं।उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाके मंगलवार 21 दिसंबर तक 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं की चपेट में रहेंगे। इससे शीतलहर और ठंड का प्रतिकूल असर बढ़ जायेगा।

21-12-2021 Mausam: भारत मौसम विभाग (IMD) ने कुछ दिन पूर्व के भविष्यवाणी में बताया था कि 17 से 21 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र और कच्छ में गंभीर शीत लहर चलेगी। वहीं, उत्तर राजस्थान में भी 18 से 21 दिसंबर के दौरान शीतलहर चलनेेे की संभावना है। राजस्थान के लोगों का अभी और भी भयंकर ठंड का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, शीतलहर का प्रकोप उत्तर प्रदेश और गुजरात के हिस्सों में भी जारी रहेगी।

19 से 21 तारीख के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीतलहर चलने पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने खासकर पश्चिमी यूपी में जोरदार ठंड पड़ने की संभावना व्यक्त की है। हालांकि बुधवार 22 दिसंबर से तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही पूरे प्रदेश में कोहरे का असर देखने को मिलेगा।


Next Story

विविध