Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam/Weather Today: पंजाब, हरियाणाा और राजस्थान मेंं चलेगी शीतलहर, जानिए आपके राज्य के लिए IMD का पूर्वानुमान

Janjwar Desk
23 Nov 2021 7:33 PM GMT
Aaj ka Mausam, 20 October: दक्षिण के बाद अब पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-हिमाचल-कश्मीर में बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड
x
Aaj ka Mausam/Weather Today, 24 November: दिल्ली में अभी शीतलहर के आसार नहीं हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में यहां तापमान 8 से 9 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की आशंका है...

Aaj ka Mausam/Weather Today, 24 November: देश के दक्षिण हिस्सों में बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं मध्य और उत्तर भारत में बादल और धूप के बीच लुका छिपी का खेल जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी ने दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत मैदानी हिस्सों का तापमान गिराया है। कई राज्यों में पारा 8 डिग्री तक जाने से कंपकंपी बढ़ी है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) से मिली जानकारी के मुताबिक 24 नवंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर चल सकती है।

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अभी शीतलहर के आसार नहीं हैं। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में यहां तापमान 8 से 9 डिग्री की गिरावट दर्ज किए जाने की आशंका है। यह सामान्य से 3-4 डिग्री कम है।

बिहार में मौसम शुष्क

बिहार में पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली हवा में आंशिक वृद्धि होने के कारण रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहेगा। स्थानीय मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में राज्य के रात के तापमान में गिरावट आएगी। न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच बना रहेगा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दिन में अच्छी धूप निकलने के बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट ने भविष्यवाणी की है जिसके अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं केरल, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश के साथ कहीं कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है।इसके अलावा हरियाणा और राजस्थान में शीत लहर की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।

Next Story