Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Aaj ka Mausam/Weather Today: उत्तर भारत के शुरू हुआ सर्दी का सितम, तेजी से गिरेगा न्यूनतम तापमान

Janjwar Desk
25 Nov 2021 3:39 AM GMT
Aaj ka Mausam/Weather Today: उत्तर भारत के शुरू हुआ सर्दी का सितम, तेजी से गिरेगा न्यूनतम तापमान
x
Aaj ka Mausam/Weather Today, 25 November: भारतीयय मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में इस साल का सबसे ठंडा दिन 26 और 27 नवंबर हो सकता है। इस दिन तापमान घटकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा...

Aaj ka Mausam/Weather Today, 25 November: उत्तर पूर्वी भारत में ठंड की शुरुआत हो गई है। पहाड़़ों पर बर्फबारी सेे अन्य राज्यों के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में इस साल का सबसे ठंडा दिन 26 और 27 नवंबर हो सकता है। इस दिन तापमान घटकर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जो नवंबर माह में अब तक का सबसे कम तापमान होगा। हालांकि, दिसंबर के बाद तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

आईएमडी ने अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में 2 से 4 डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना जताई है। वहीं उत्तर पश्चिमी राज्यों में अगले पांच दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान ने बढ़ोतरी की आशंका है।

राजधानी दिल्ली में सबसे ठंडा दिन

राष्ट्रीय राजधानी में 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीज़न का अब तक का सबसे कम तापमान है। यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। दिल्ली के मुंगेशपुर और आयानगर में न्यूनतम पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस और 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीज़न अब तक का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 28 नवंबर से न्यूनतम तापमान फिर से गिर जाएगा और महीने के शेष दिनों में एक अंक में रहने की संभावना है। वहीं राहत की बात यह है कि अगले एक सप्ताह तक राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

झारखंड में ठंड ने बढ़ाई मुसीबतें

झारखंड में बुधवार की सुबह कोहरा छाया रहा। इस दौरान लोगों लोग परेशान। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक राज्य में सुबह और शाम में कोहरे की घनी चादर छाई रहेगी। वहीं, 28 और 29 नवंबर को कोहरे के साथ-साथ धुंध भी छाया रहेगा। बुधवार को जमशेदपुर शहर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर माह से राज्य भर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। ऐसे में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के अंदर यहां 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

यूपी में ठंड के साथ कोहरे का असर

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम का असर दिखने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में तापमान में गिरावट की आशंका जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शीतलहर शुरू होने की भी संभावना जताई है।

यूपी में दिन प्रतिदिन मौसम का रुख बदलता हुआ नजर आ रहा है। यहां की हवाओं में ठंड बढ़ती जा रही है। इस बार दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद से आसमान में धुंध देखने को मिली। मौसम में बदलाव होने से और ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध भी छा गई है।

अगले घंटों के दौरान बारिश की स्थिति

स्काईमेट के मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों के पूर्वानुमान में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिशके साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका जताई है।

इसके अलावा तमिलनाडु के शेष हिस्सों, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और कोंकण और गोवा और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

मौसम विभाग ने तेलंगाना, तटीय ओडिशा, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख के अलग-अलग हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है।

Next Story

विविध