Begin typing your search above and press return to search.
पर्यावरण

Flood News : बाढ़ और भूस्खलन से हुई 38 लोगों की मौत, लाखों लोग प्रभावित

Janjwar Desk
23 Aug 2022 12:47 PM GMT
Flood News : आसमान से बरस रहे तूफान में हुई 38 लोगों की मौतें, लाखों लोग प्रभावित
x

Flood News : आसमान से बरस रहे तूफान में हुई 38 लोगों की मौतें, लाखों लोग प्रभावित

Flood News : बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में 38 लोगो की मौत हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक सेंट्रल इंडिया राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश का अनुमान लगाया है...

Flood News : मॉनसून का मौसम है। ऐसे में देश के कई राज्यों में हर दिन बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि कई जगहों पर बारिश का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो बारिश बाढ़ का रूप ले चुकी है। कुछ ऐसा ही नजारा हिमाचल प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां अब तक बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी घटनाओं में 38 लोगो की मौत हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक सेंट्रल इंडिया राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वी राजस्थान और उससे सटे उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश इलाके में बना दबाव क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

उड़ीसा में बाढ़ में फसें लोग

उड़ीसा के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति काफी भयानक बनती जा रही है। और यह स्थिति काफी चिंताजनक है। सुबर्णरेखा नदी उफान पर है। और इसका पानी निचले इलाकों में घुस गया है। इस वजह से 100 से ज्यादा गांव के सैकड़ों लोग फंस गए हैं। राज्य में बाढ़ से 9 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में गहरे कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद भारी बारिश होने के कारण और झारखंड से बाढ़ का पानी छोड़े जाने के चलते उत्तर ओडिशा की सभी नदियां उफान पर हैं। बालासोर और मयूरभंज जिलों के अधिकारियों ने लोगों को संवेदनशील इलाकों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है, जो सोमवार को भी जारी रहा और सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि सभी लोगों को सही सलामत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया जाए।

बालासोर के कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने कहा कि जिले की 83 ग्राम पंचायत के करीब 156 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने सोमवार दोपहर तक 40,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और उन्हें 227 अस्थायी ढांचों में रखा गया है। प्रक्रिया अब भी चल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तरी ओडिशा के जिलों में मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

बाढ़ में फंसी महिलाओं को मिले मुफ्त में सैनिटरी नैपकिन

विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने खुर्दा, पुरी, कटक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, नयागढ़, बालासोर, भद्रक, क्योंझर और बौद्ध जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि बाढ़ में फंसी महिलाओं को मुफ्त में सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जाए। सरकार के अनुमान के मुताबिक, ओडिशा में भारी बारिश के बाद पहले से ही महानदी नदी प्रणाली में मध्यम बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहा है, जिस कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। करीब पांच लाख लोग अब भी 763 गांवों में फंसे हुए हैं।

मृतकों के परिजन को चार-चार लाख देने का आश्वासन

मुख्यमंत्री ने मंडी जिले में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया और साथ ही यह आश्वासन दे दिया कि सरकार मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए देगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने बारिश से प्रभावित जिलों के उपायुक्तों को तेजी से कार्रवाई करने, क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करने तथा बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय दल राज्य का दौरा करेगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध