Begin typing your search above and press return to search.
स्वास्थ्य

जानलेवा हो सकती है आँतों में सूजन, जानिये क्या हैं कारण और बचाव के लिए क्या अपनायें उपाय

Janjwar Desk
5 Aug 2024 1:08 PM GMT
जानलेवा हो सकती है आँतों में सूजन, जानिये क्या हैं कारण और बचाव के लिए क्या अपनायें उपाय
x
Inflammatory bowel disease : कई बार जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से आंतों में सूजन आती है। इसके अलावा ज्यादा तनाव और चिंता करने से भी आंतों में सूजन बढ़ जाती है। अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो आपको आज ही इसे छोड़ देना चाहिए...

Inflammatory bowel disease : क्रोहन डिसीज़ और अल्सरेटिव कोलाइटिस जैसे सूजन वाले आंत्र रोग (आईबीडी) में काफ़ी समय से चली आ रही आंत की सूजन होती है। मुख्य लक्षणों में पेट में ऐंठन, दस्त और गैस शामिल हैं। आमतौर पर दवाएं और सर्जरी को ही माना जाता है कि यह आईबीडी फ्लेयर्स को प्रबंधित करने में मदद कर सकती हैं, जिससे स्थिति ठीक हो सकती है।

आजकल ज़्यादातर लोगों को पेट संबंधित समस्याएं होने लगी है, लेकिन यह छोटी समस्या कब बड़ी बन जाती है पता ही नहीं चलता। अगर आप के पेट में भी लगातार दर्द या तकलीफ होती है तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है।

आंतों में सूजन आने का कारण

आंतों में सूजन आने का कारण असंतुलित आहार हो सकते हैं। जैसे जंक फूड, ऑइली फूड का अधिक सेवन, शराब और कैफीन का अत्यधिक सेवन करने से आंतों में सूजन आ सकती है। इसके अलावा परजीवी या वायरस भी आंतों की दीवारों में सूजन पैदा कर सकते हैं।

कई बार जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से आंतों में सूजन आती है। इसके अलावा ज्यादा तनाव और चिंता करने से भी आंतों में सूजन बढ़ जाती है। अगर आप धूम्रपान करते हैं, तो आपको आज ही इसे छोड़ देना चाहिए।

आंतों के सूजन से बचने के उपाय

आंतों में सूजन आना एक आम समस्या है, लेकिन यह कभी भी जानलेवा हो सकती है। इससे बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। सबसे पहले आपको स्वस्थ आहार का पूरी तरह सेवन शुरू कर देना चाहिए जैसे फल, सब्जियां और साबुत अनाज आदि।

शराब के सेवन से बचे

आपको लैक्टोज, ग्लूटेन जैसे जटिल पदार्थों से बचना चाहिए।इसके अलावा शराब और कैफीन के सेवन से भी बचें।आप रोजाना व्यायाम, योग या ध्यान कर सकते हैं। पर्याप्त नींद लें और दिनभर में 7 से 8 गिलास पानी जरूर पियें। इन सब उपाय के बाद भी आपको आराम नहीं मिलता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। (हील इनिशिएटिव)

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध