Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

Bihar Crime News : बेतिया में सिपाही ने खुद को मार ली गोली, गयी जान; कैमूर में पति ने पत्नी का गला काट दिया

Janjwar Desk
15 April 2022 10:09 AM GMT
Bihar Crime News : बेतिया में सिपाही ने खुद को मार ली गोली, गयी जान; कैमूर में पति ने पत्नी गला काट दिया
x

Bihar Crime News : बेतिया में सिपाही ने खुद को मार ली गोली, गयी जान; कैमूर में पति ने पत्नी गला काट दिया

Bihar Crime News : कैमूर में एक महिला की उसके पति ने ही हत्या कर दी है। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की है। सनकी पति ने पत्नी को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया...

Bihar Crime News : बिहार (BIhar) में एक के बाद एक दिल दहलाने वाली कई घटनाएं (Incident) सामने आयी है। बेतिया पुलिस लाइन (Bettiah Police Line) में एक सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सिपाही का नाम संजय कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गयी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बेतिया में ही अपराधियों ने एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी है। हत्या के बाद अपराधियों ने युवक के शव को गौनहा थाना क्षेत्र के मितनी गांव के बलुआ पुल के समीप सड़क किनारे फेंक दिया। आस-पास के ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख गौनहा थाना को सूचना दिया है।

कैमूर में महिला का मर्डर

वहीं कैमूर में एक महिला की उसके पति ने ही हत्या कर दी है। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की है। सनकी पति ने पत्नी को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या के सदमे से मृत महिला की सास की मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बधिनी गांव की है। सास-बहू की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

नवादा के बाल सुधार गृह में लड़के ने जान दी

नवादा के बाल सुधार गृह में एक लड़के ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बता दें कि 2 दिन पूर्व हिसुआ थाना क्षेत्र के बीच शांति चौक के पास मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में बालक को पकड़ा गया था। बताया जाता है कि गया जिला के एक गांव के रहने वाले बालक था।


Next Story

विविध