Begin typing your search above and press return to search.
बिहार

Aurangabad News: मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी, 6 महीने बाद प्रेमी के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदी

Janjwar Desk
22 Nov 2021 9:34 AM GMT
Aurangabad News: मर्जी के खिलाफ हुई थी शादी, 6 महीने बाद प्रेमी के साथ चलती ट्रेन के आगे कूदी
x
Aurangabad News: दोनों अलग अलग जाति के थे इसलिए लड़की के परिवार को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। 6 महीने पहले लड़की के घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ किसी दूसरे लड़के से शादी करा दी...

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिला (Aurangabad News) में एक प्रेमी युगल मे ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों अलग अलग जाति के थे और परिवार इनके रिश्ते को अपनाने को तैयार नहीं था। 6 महीने पहले लड़की की शादी जबरदस्ती कहीं और कर दी गई। प्रेमी जोड़ा एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें नहीं खा सके तो दोनों ने साथ मरने का इरादा कर लिया। घटना औरंगाबाद के नबीनगर के NTPC खैरा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। पुलिस ने दोनों का शव रेलवे ट्रेक से बरामद किया है। वहीं आत्महत्या के अलावा परिवारवालों द्वारा दोनों की हत्या के शक पर मामले जांच की जा रही है।

जाति की दीवार ने ली दो जान

घटना के बारे में बताया जाता कि औरंगाबाद (Aurangabad Suicide) जिले के उरदाना गांव के एक युवक-युवती दो साल से एक दूसरे को पंसद करते थे। प्रेमी युवक बड़ेम ओपी क्षेत्र के उरदाना गांव निवासी सुरेश यादव का पुत्र विवेक कुमार उर्फ राजू (19) और प्रेमिका इसी गांव के लक्ष्मण राम की बेटी रिमा कुमारी (19) थी। दोनों अलग अलग जाति (Intercaste Love) के थे इसलिए लड़की के परिवार को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। 6 महीने पहले लड़की के घर वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ किसी दूसरे लड़के से शादी करा दी। मगर शादी के बाद भी लड़की का अपेन प्रेमी के साथ बात करना जारी रहा। शादी के दो महीने बाद युवती अपने मायके आ गयी। दोनों चुपके से फिर मिलने लगे और साथ में आत्महत्या (Suicide) करने की योजना बनाई। दो दिन पहले शनिवार, 20 नवंबर को दोनों ट्रेन के आगे कूद गए और जान दे दी।

घरवालों से की थी रिश्ते की बात

जानकारी के अनुसार, विवेक कुनार उरदाना गांव में ही छोटे बच्चों का कोचिंग संस्थान चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव की रीमा से हुई। दोनों के बीच पहले बातचीत शुरू हो गई और मामला प्यार में बदल गया। करीब दो साल तक दोनों एक-दूसरे का प्रेम प्रसंग चला। इस दौरान दोनों घरवालों से चोरी-छिपे मिलते रहे। कुछ महीने पहले दोनों ने अपने घरवालों से शादी कराने की बात भी की, लेकिन दोनों परिवारवाले इस शादी के लिए नहीं तैयार हुए।

6 महीने पहले हुई थी शादी

लड़की वालों के परिवार ने इसी साल में जून में रिमा की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिले (Palamu) के जपला थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी पंकज कुमार के साथ करा दी। शादी के 2 महीने बाद ही रिमा बिहार के औरंगाबाद अपने मायके आ गई थी। कुछ दिन के बाद वह अपने प्रेमी विवेक से मिलने लगी। इसका पता जब रीमा के घरवालों को लगा तो नाराज घर वालों ने विवेक को धमकी दी और दोनों को अलग रहने की हिदायत दी। जिसके बाद दोनों ने चलती ट्रेन के आग कूदकर आत्महत्या कर ली।

घटना को लेकर रिमा के भाई ने बताया कि शनिवार सुबह सभी लोग घर में सो रहे थे। तभी पता चला कि रीमा अपने प्रेमी विवेक के साथ भाग गई है। इसके बाद उसका पीछा किया गया। दोनों ने NTPC खैरा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली।

वहीं, एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि, 'दोनों प्रेमी प्रेमिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही यह सामने आएगा कि दोनों ने आत्महत्या की या परिवारवालों द्वारा हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की गई है।'

Next Story

विविध