Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Bulli Bai App Case : देहरादून नहीं उधमसिंहनगर से अरेस्ट हुई बुल्ली बाई एप की मास्टरमाइंड युवती

Janjwar Desk
4 Jan 2022 2:49 PM GMT
बुल्ली बाई ऐप मामले में मुख्य आरोपी युवती को उधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है
x

(बुल्ली बाई ऐप केस : मुख्य आरोपी युवती उधम सिंह नगर से गिरफ्तार)

Bulli Bai App Case : पिछले दिनों से इस एप की चर्चा खूब हो रही है, यह गिटहब (Github) नाम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, इस पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी....

Bulli Bai App Case : मंगलवार की मुम्बई पुलिस (Mumbai Police) की साइबर ब्रांच द्वारा गिरफ्तार युवती की गिरफ्तारी देहरादून (Dehradun) से नहीं बल्कि उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के उधमसिंहनगर (Udham Singh Nagar) जनपद से हुई है। युवती की गिरफ्तारी से पूर्व मुम्बई द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना न दिए जाने के कारण यह गलतफहमी हुई। देर शाम अब खुद उत्तराखण्ड पुलिस ने इस बाबत जानकारी शेयर की है। इससे पहले युवती के देहरादून से गिरफ्तार किए जाने की खबर ब्रेक हुई थी।

कुमाऊं रेंज के डीआइजी नीलेश आनंद भरणे (Nilesh Anand Bharne) ने बताया कि एप मामले में मुंबई पुलिस ने एक युवती को हिरासत में लिया है। पुलिस उसे मुंबई ले गई है। युवती ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर की रहने वाली है। युवती अपने दोस्त के माध्यम से तीन खातों से एप संचालित कर रही थी।

पिछले दिनों से इस एप की चर्चा खूब हो रही है। यह गिटहब (Github) नाम के प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। इस पर मुस्लिम समुदाय की महिलाओं की बोली लगाई जा रही थी। इसमें महिलाओं का चेहरा नजर आता है, जिसे बुली बाई नाम दिया गया। इसमें उन महिलाओं को टारगेट किया जाता है जो इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इनमें पत्रकार, सोशल एक्टिविस्ट आदि शामिल हैं। इन समुदाय विशेष की महिलाओं की तस्वीरों को प्राइसटैग के साथ एप में लोग एकदूसरे को साझा करते थे। इसके अलावा शातिर तरीके से इसे ट्वीटर पर भी प्रमोट किया जा रहा था। केंद्र सरकार के कहने पर इसे हटा दिया गया है।

युवती का नाम श्वेता पुत्री अनंत पाल निवासी आदर्शनगर कोतवाली रुद्रपुर है। उसके पास से दो मोबाइल बरामद हुई है। मुंबई पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने गिरफ्तारी से पूर्व उधमसिंह नगर या उत्‍तराखंड पुलिस को सूचित नहीं किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने रुद्रपुर पुलिस को सूचना दी। इस युवती ने 2021 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। पिता का निधन हो चुका है। उस पर बुल्ली बाई एप पर विभिन्न समुदाय की महिलाओं की फोटो अपलोड करने और आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड करने का आरोप है।

मुख्य आरोपी युवती एप से जुड़े तीन खाते संचालित कर रही थी। वहीं, उसके दोस्त विशाल कुमार ने खुलसा सुप्रीमिस्ट के नाम से खाता खोला था। विशाल 21 साल का एक इंजीनियरिंग छात्र है। विशाल इस साजिश की मुख्य आरोपी महिला का दोस्त है। आरोपित विशाल कुमार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु की कोर्ट में पेश किया। उसे 10 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इस एप पर पत्रकारों सहित 100 प्रमुख समुदाय विशेष की महिलाओं की तस्वीरें नीलामी के लिए अपलोड की गई थी।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध