Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Actress Sahana Found Dead: 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मौत, परिवार ने इस आदमी पर लगाया हत्या का आरोप

Janjwar Desk
13 May 2022 10:16 PM IST
Actress Sahana  Found Dead: 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मौत, परिवार ने इस आदमी पर लगाया हत्या का आरोप
x

Actress Sahana Found Dead: 21 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मौत, परिवार ने इस आदमी पर लगाया हत्या का आरोप

Actress Sahana Found Dead: मॉडल और एक्ट्रेस शहाना (Actress Shahana) शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गई हैं। शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिली। शहाना की उम्र महज 21 साल थी।

Actress Sahana Found Dead: मॉडल और एक्ट्रेस शहाना (Actress Shahana) शुक्रवार को कोझिकोड में मृत पाई गई हैं। शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग पर लटकी मिली। शहाना की उम्र महज 21 साल थी। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह पति के साथ किराए के घर में रहती थीं। शहाना की मां ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति से पूछताछ कर रही है।


मनोरमा न्यूज से बातचीत में मॉडल शहाना की मां ने कहा, "वह कभी सुसाइड नहीं कर सकती। उसने हम सभी को अपने जन्मदिन पर बुलाया था। हम सभी ने उसका जन्मदिन मिलकर सेलिब्रेट करने की प्लानिंग की थी।" सहाना की मां ने पति सज्जाद पर आरोप लगाते हुए कहा कि सज्जाद और उसका परिवार सहाना को परेशान कर रहा था। सहाना की मां ने उन्हें अलग रहने की सलाह दी थी, लेकिन अलग रहने के बावजूद भी सज्जाद शहाना को पैसों के लिए परेशान करता था। सहाना की मां ने कहा कि सज्जाद ने ही उनकी बेटी की हत्या की है।

घर की खिड़की की ग्रिल पर लटकी मिली लाश

शहाना की मां ने कहा, "मेरी बेटी ने हमेशा घरेलू हिंसा को लेकर बताया है। उसका पति उसे मारता-पीटता था।" शहाना की मां ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर परिवार वालों से मिलना चाहती थी, लेकिन सज्जाद ने इस पर भी रोक लगा दी थी। पड़ोसियों के मुताबिक, सज्जाद के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि शहाना बेसुध पड़ी थी। पड़ोसियों के कहने पर सज्जाद ने ही पुलिस को सूचना दी। खबर के मुताबिक, सज्जाद पहले कतर में काम करता था। शहाना के बर्थडे पर सज्जाद देर से घर आया, जिस पर दोनों के बीच बहस हुई थी। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों की एंगल से जांच कर रही है।

Next Story

विविध