Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Ghazipur News : मुख्तार अंसारी के करीबी भीम सिंह की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

Janjwar Desk
1 Aug 2022 4:12 PM GMT
Ghazipur News : मुख्तार अंसारी के करीबी भीम सिंह की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क
x

Ghazipur News : मुख्तार अंसारी के करीबी भीम सिंह की चार करोड़ की संपत्ति कुर्क

Ghazipur News : पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी भीम सिंह की गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक चार करोड की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली...

Ghazipur News : पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी भीम सिंह की गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक चार करोड की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली। भीम सिंह पर पचीस से मुकदमें दर्ज है।

पुलिस-प्रशासन पूर्व विधायक व उनके करीबियों के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने के साथ ही संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। सोमवार को मुख्तार के करीबी भीम सिंह की गाजीपुर के बबेड़ी स्थित तीन बिस्वा भूमि और लखनऊ स्थित एक प्लॉट एवं फ्लैट को कुर्क कर लिया गया।

इन तीनों संपत्तियों की वर्तमान समय में बाजार मूल्य करीब चार करोड़ रुपयें है।

पुलिस अक्षीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य भीम सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई है।करंडा थाना क्षेत्र के रामनाथपुर गांव निवासी भीम की बबेड़ी में स्थित भूमि कुर्क करने की कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग के मुताबिक उक्त भूमि की कीमत 30 लाख 48 हजार रुपये है और वर्तमान बाजार मूल्य करीब एक करोड़ 10 लाख रुपयें है। इसके अलावा गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ स्थित एक प्लॉट और एक फ्लैट, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ 65 लाख रुपये, को भी कुर्क किया गया। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मुख्तार अंसारी और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है।

मुख्तार अंसारी गिरोह के कुख्यात सदस्य भीम सिंह ने अवैध रूप से अचल संपत्तियों को अर्जित किया था। पुलिस ने छानबीन में पाया कि कई संगीन धाराओं में नामजद भीम सिंह के पास अचल संपत्ति अर्जित करने का कोई वैध स्रोत नहीं था। भीम सिंह के खिलाफ नगर कोतवाली के अलावा करंडा, सैदपुर, वाराणसी और चंदौली में 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि मुख्तार गिरोह के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Next Story

विविध