Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Punjab News : Bhagwant Man की Cabinet शामिल इकलौती महिला मंत्री बलजीत कौर कौन हैं?

Janjwar Desk
19 March 2022 6:07 AM GMT
बलजीत कौर पेशे से आई सर्जन हैं।
x

भगवंत मान की कैबिनेट में शामिल मलोट से विधायक बलजीत कौर इकलौती महिला मंत्री हैं। 

Punjab News : बलजीत कौर श्री मुक्तसर साहिब के मलोट विधानसभा क्षेत्र से पहली बार की विधायक चुनी गई हैं। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। वह पेशे से आई सर्जन हैं।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( CM Bhagwant Singh Man ) को सरकारी कामकाज में सहयोग करने के लिए आज 10 मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इनमें इकलौती महिला मंत्री हैं डॉक्टर बलजीत कौर ( Baljit kaur ) । सीएम कार्यालय से मंत्रिमंडल में शामिल होने की घोषणा के बाद से वो सुर्खियों में हैं। लोग यह जानना चाहते हैं कि बलजीत कौर कौन हैं?

दरअसल, 47 वषी्रय डॉक्टर बलजीत कौर ( Baljit kaur ) श्री मुक्तसर साहिब के मलोट विधानसभा क्षेत्र से पहली बार की विधायक चुनी गई हैं। वह पेशे से आई सर्जन हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भी मरीजों की आंखों की जांच की थी।

मुक्तसर जिला अस्तपताल में थीं आई सर्जन

आम आदमी पार्टी ( AAP ) की मलोट से विधायक डॉ. बलजीत कौर( Baljit Kaur ) मूल रूप से फरीदकोट की रहने वाली हैं। बलजीत कौर को राजनीति का गुर विरासत में मिली है। वह फरीदकोट संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद साधू सिंह की बेटी हैं। 1 जनवरी 2022 को ही वह आम आदमी पार्टी से जुड़ीं और मलोट सीट से टिकट हासिल की। इस सीट पर उन्होंने 40,261 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। वह नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। मेडिकल साइंस में उन्होंने एमएस की डिग्री हासिल की है। सियासत में आने से पहले वह श्री मुक्तसर साहिब के जिला अस्पताल में आई सर्जन थीं।

सरकारी सेवा से 2021 में दिया था इस्तीफा

विधायक बलजीत कौर ( Baljit kaur ) ने पंजाब सरकार स्वास्थ्य विभाग में लगभग 18 साल काम कर चुकी हैं। करीब 8 साल उन्होंने श्री मुक्तसर साहिब के जिला सिविल अस्पताल में काम किया है। पिछले साल अगस्त महीने में उन्होंने तीन महीने के नोटिस पर स्वास्थ्य विभाग को अपना त्यागपत्र भेजा था। स्वास्थ्य विभाग में कार्यकाल के दौरान डॉ. बलजीत कौर 17 हजार से अधिक मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर चुकी हैं। नौकरी छोड़ने के बाद भी वह सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के श्री मुक्तसर साहिब स्थित अस्पताल में मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। डॉ. बलजीत कौर के पति पंजाब स्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। उनकी दो बेटियां नवनीत कौर और रियादीप कौर हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान भी डॉ. बलजीत अक्सर मरीजों से घिरी रहती थीं। वह पहले मरीजों की मोबाइल की रोशनी तक में आंखों की जांच करती थीं और उसके बाद ही लोगों को वोट की अपील करती थीं। करीब 5 से 6 मरीजों के आंखों की जांच वो हर सभा में करती थीं।

ये हैें भगवंत मान कैबिनेट के शामिल 10 मंत्री

पंजाब की नई सरकार में जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है उनमें आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा प्रमुख हैं। इसके अलावा नडॉक्टर बलजीत कौर, हरभजन सिंह ईटीओ, विजय सिंघला, लाल सिंह कटरौचक, गुरमीत सिंह मीत हायर, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर शर्मा और हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं।

Next Story

विविध