Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Surver Down: छह घण्टे बाद बहाल हुईं फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं, कंपनी ने माफी मांगी

Janjwar Desk
5 Oct 2021 2:48 AM GMT
Surver Down: छह घण्टे बाद बहाल हुईं फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं, कंपनी ने माफी मांगी
x

(छह घण्टे बाद बहाल हुई फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं) प्रतीकात्मक तस्वीर

Surver Down: सोमवार रात लगभग 9.15 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया, जिससे दुनियाभर के इनके यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा..

Surver Down: (जनज्वार)। सोमवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम (facebook, whatsapp and Instagram) का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे दुनियाभर के इनके यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे तक यूजर्स इन तीनों प्लेटफॉर्म्स (social media platforms) का इस्तेमाल नहीं कर पाए। मंगलवार को अहले सुबह लगभग 4.30 बजे कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सेवाएं फिर से चालू हो गई हैं।

फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम तीनों पर मालिकाना हक फेसबुक का है। सर्विस ठप होने के बाद फेसबुक ने कहा कि कुछ लोगों को एप इस्तेमाल करने में दिक्कत हो रही है। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। जल्द ही इस समस्या को ठीक कर लिया जाएगा।

वहीं, व्हाट्सऐप की ओर से सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि हमें पता कि इस समय कुछ लोगों को समस्या आ रही है। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द इसकी जानकारी देंगे। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।

फेसबुक के सर्वर डाउन होने का असर उसके कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है। इसके चलते फेसबुक के शेयर में 5.5 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। जोकि एक साल में अपने सबसे खराब प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। दुनियाभर के यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे थे, न ही कोई पोस्ट कर पा रहे थे।

यह समस्या 4 अक्टूबर 2021 को रात लगभग 9.15 बजे शुरू हुई। बताया जा रहा है कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सर्बर अचानक डाउन हो गया है। हालांकि, कंपनी द्वारा इससे संबंधित कोई जानकारी शुरुआत में नहीं दी गई। लगभग एक घण्टे बाद कंपनी ने ट्वीट कर माफी मांगी हालांकि, समस्या क्या थी, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

उधर, यूजर्स अब अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर इसकी शिकायत कर रहे हैं और अपनी समस्या एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं।

बता दें कि लगभग छह महीने पहले भी ऐसी समस्या आई थी। उस वक्त कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सर्बर डाउन होने के कारण लगभग 42 मिनट तक यूजर्स परेशान हुए थे।

Next Story

विविध