Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP : 'वर्दी का रौब मत दिखाओ हम भी वर्दी वाले' चौराहे पर लड़की छेड़ रहे थे दारूबाज सिपाही, दरोगा ने रोका तो हुई झड़प

Janjwar Desk
29 Aug 2021 1:59 AM GMT
UP : वर्दी का रौब मत दिखाओ हम भी वर्दी वाले चौराहे पर लड़की छेड़ रहे थे दारूबाज सिपाही, दरोगा ने रोका तो हुई झड़प
x

(लड़की छेड़ रहे सिपाहियों को रोकने पर दरोगा से हुई अभद्रता)

मामला बढ़ने पर दोनों सिपाहियों ने दारोगा का मोबाइल छीन लिया, हेडफोन तोड़ दिया। विवाद बढ़ता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। पीरआवी पहुंची। दोनों सिपाहियों ने बवाल और हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ने पर दोनों सिपाहियों को बारादरी थाने लाया गया...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार पूरी तबियत से महिला सशक्तिकरण पर जोर दे रही है, तो वहीं उनकी पुलिस एंटी रोमियो का अभियान भी चला रही है। बावजूद इसके बरेली में पुलिस के सिपाही खुद ही मजनू बन गये। बीच सड़क लड़की को देखकर छेड़ने लगे, उस पर कमेंट भी किया।

दोनो की हरकत देखकर दरोगा ने टोका तो भड़क गये। 'बोले वर्दी का रौब मत दिखाओं हम भी वर्दी वाले हैं।' काफी नोकझोंक होने पर हंगामा हो गया। इतना ही नहीं सिपाहियों ने दरोगा का हेडफोन मोबाइल छीन लिया। सिपाहियों को थाने लगा गया। इंस्पेक्टर बारादरी ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेजी गई है।

दरअसल, बिथरी चैनपुर थाने के सिपाही जगदीश और निकुंज शुक्रवार देर रात पीलीभीत बाईपास पर बाइक से घूम रहे थे। सुरेश शर्मा नगर के पास एक होटल में उन्होंने खाना खाया। चौराहे से आगे डेंटल कालेज को जाने वाले रोड की ओर से आटो से जा रही एक लड़की को देखकर सीटी मारने लगे। उस पर कमेंट करने लगे।

चौकी इंचार्ज जगतपुर अनिल कुमार (Anil Kumar) ने सिविल ड्रेस में सिपाहियों को रोक लिया। पूछा कि लड़की से अभद्रता क्यों कर रहे थे। जिस पर दोनों सिपाही दरोगा पर ऐंठ गये। बोले हम भी पुलिस से हैं। बिथरी थाने में पोस्टिंग है। दरोगा ने कहा कि पुलिस में हो तो लड़की छेड़ोगे।

मामला बढ़ने पर दोनों सिपाहियों ने दारोगा का मोबाइल छीन लिया, हेडफोन तोड़ दिया। विवाद बढ़ता देख भीड़ इकट्ठा हो गई। पीरआवी पहुंची। दोनों सिपाहियों ने बवाल और हंगामा शुरू कर दिया। बवाल बढ़ने पर दोनों सिपाहियों को बारादरी थाने लाया गया। थाने पर भी उन्होंने खासा हंगामा किया। दरोगा अनिल कुमार को लेकर गाली गलौज भी की।

इंस्पेक्टर बिथरी को इसकी सूचना दी गई। जिस पर थाना बिथरी की पुलिस वहां पहुंच गई। थाने लाकर दोनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर बारादरी नीरज सिंह मलिक ने बताया कि मामले की रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।

Next Story

विविध