Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Lucknow News: हिंदू-मुस्लिम पत्नी के बीच मझधार में फंसे केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कारण खंगाल रही

Janjwar Desk
23 Nov 2022 9:08 AM GMT
Lucknow News: हिंदू-मुस्लिम पत्नी के बीच मझधार में फंसे केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कारण खंगाल रही
x

Lucknow News: हिंदू-मुस्लिम पत्नी के बीच मझधार में फंसे केंद्रीय मंत्री के भतीजे ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कारण खंगाल रही

Lucknow News: मार्च 2021 में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की बहू अंकिता ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। तब अंकिता ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के सामने ही अपने हाथ की नस काट ली थी। मामला खूब सुर्खियों में रहा था...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के दुबग्गा एरिया में रहने वाले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के रियल स्टेट कारोबारी भतीजे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मंत्री के भतीजे नंदकिशोर ने अपने ही कमरे में फांसी लगाई है। बताया जा रहा कि नंद किशोर ने चादर के सहारे पंखे से लटककर जान दी है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि नंद किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुबग्गा के बंगरिया मोहल्ले में नंद किशोर का घर है। जहां आज सुबह परिजनों ने उन्हें फंदे से लटकता देखा तो सन्न रह गये।

आनन-फानन में परिजन नंद किशोर के शरीर को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गये। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की अभी तक कोई वजह सामने नहीं आई है। नंद किशोर केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं। पुलिस आगे की पड़ताल कर रही है।

दुबग्गा थाना प्रभारी सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि नंद किशोर ने दो शादियां कर रखी थीं। उनकी एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी पत्नी हिंदू थी। दोनों पत्नियों के बच्चे भी हैं। नंद किशोर की पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल और साहिल हैं, जबकि दूसरी पत्नी अंकिता से दो बेटे विशाल और आदर्श व दो बेटी अंशिका और शिखा हैं।

नंदकिशोर के बेटे विशाल ने पुलिस को बताया कि पापा का रियल स्टेट का कारोबार था। जानकारी सामने आई है कि नंद किशोर कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे। परेशानी का कारण पूछने पर किसी को कुछ बताते नहीं थे। विशाल ने आगे कहा कि उसे विश्वास नहीं हो रहा है कि पापा ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं।

हिंदू बहू ने काटी थी हाथ की नस

बता दें कि इससे पहले मार्च 2021 में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर की बहू अंकिता ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था। तब अंकिता ने केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के सामने ही अपने हाथ की नस काट ली थी। मामला खूब सुर्खियों में रहा था। इतना ही नहीं कौशल किशोर के एक बेटे की अदिक नशा करने से मौत भी हो चुकी है।

Next Story

विविध