Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

Lucknow News: यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट फॉरेंसिक लैब के पोर्च की छत गिरी, मलबे में दबकर 5 मजदूर घायल एक की मौत

Janjwar Desk
13 Sep 2022 5:17 AM GMT
Lucknow News: यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट फॉरेंसिक लैब के पोर्च की छत गिरी, मलबे में दबकर 5 मजदूर घायल एक की मौत
x

Lucknow News: यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट फॉरेंसिक लैब के पोर्च की छत गिरी, मलबे में दबकर 5 मजदूर घायल एक की मौत

Lucknow News: लखनऊ में सरोजनी नगर रनिया के पास यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य फोरेंसिक साइंसेज लैब का निर्माण कार्य शुरू है। इसका हाल ही में शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था।

Lucknow News: लखनऊ में सरोजनी नगर रनिया के पास यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य फोरेंसिक साइंसेज लैब का निर्माण कार्य शुरू है। इसका हाल ही में शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था। सोमवार को पोर्च की छत के ढलाई का काम चल रहा था। अचानक छत भरभराकर ढ़ह गई, जिसमें छह से अधिक मजदूर मलबे में दब गये। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने मलबा हटाकर घायल साथियों को बाहर निकाला गया। पांच गंभीर घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की इलाज दौरान मौत हो गई।

सरोजनी नगर के पिपरसंड में यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट यूपी स्टेट को निर्माण कार्य जीएस एक्सप्रेस प्रा. लि. को दिया गया है। कार्यदायी संस्था भवन निर्माण करा रही है। सोमवार को एकेडमिक ब्लॉक की पोर्च की छत ढलाई का काम चल रहा था। और ढलाई का काम अंतिम दौर पर था, तभी अचानक छत भरभराकर गिर गई। उस समय पोर्च के नीचे छह मजदूर काम कर रहे थे। काम कर रहे सभी मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

जेसीबी से मलबा हटा मजदूर निकाले गए

भवन निर्माण का काम अन्य ब्लाक में भी चल रहा था। जिससे अन्य मजदूर आसपास काम कर रहे थे। अचानक तेज धमाके के साथ छत ढ़ह गई। जिसकी चपेट में आये आधा दर्जन मजदूर मलबें में दब गये। चीख पुकार सुनकर आसपास के ब्लाक में काम कर रहे मजदूर पहुंच गए। आनन फानन जेसीबी बुलाई गई। मजदूर साथियों ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। प्रभारी निरीक्षक सरोजनी नगर संतोष आर्य ने बताया मलबा हटवाकर नीचे दबे मजदूरों को निकाला गया। लेकिन तब तक मजदूरों की हालत काफी बिगड़ चुकी थी।

ये मजदूर हादसे का शिकार

एसीपी कृष्णानगर अरविंद वर्मा के मुताबिक हादसे में बिहार छपरा के रहने वाले अनवर अली (40), पश्चिम बंगाल के सुमीर महली, पालूश माड़ी, दुलाल और गोरखपुर के गोला निवासी दिग्विजय घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल अनवर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे की जांच शुरू

एसीपी कृष्णानगर अरविंद वर्मा के मुताबिक हादसा सोमवार को हुआ था। यह किन कारणों से हुआ। इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं कार्यदायी संस्था के प्रमुख की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दिग्विजय के सिर में गंभीर चोट है। वहीं सुमीर महली के कमर में चोट हैं।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध