Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

साक्षी महाराज का विवादित बयान, नेताजी की हत्या कांग्रेस ने करायी, क्योंकि नेहरू उनके सामने नहीं ठहरते थे

Janjwar Desk
24 Jan 2021 5:03 AM GMT
साक्षी महाराज का विवादित बयान, नेताजी की हत्या कांग्रेस ने करायी, क्योंकि नेहरू उनके सामने नहीं ठहरते थे
x
भाजपा के बड़बोले सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि नेताजी के सामने लोकप्रियता में न गांधी और न ही नेहरू ठहरते थे, इसलिए कांग्रेस ने उनकी हत्या कर दी...

जनज्वार। भाजपा के उन्नाव से लोकसभा सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्होंने कहा कि नेताजी की हत्या कांग्रेस ने करवायी। उन्होंने इसके पीछे वजह भी बतायी। साक्षी महाराज ने कहा कि नेताजी के सामने लोकप्रियता व अन्य पैमाने पर पंडित जवाहर लाल नेहरू कहीं ठहरते ही नहीं थे।

साक्षी महाराज ने इस मामले में महात्मा गांधी का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि न महात्मा गांधी और न ही नेहरू नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता के सामने ठहरते थे। उन्होंने कहा, सुभाष चंद्र बोस को समय से पहले मौत के गाल में भेज दिया गया था और मेरा आरोप है कि कांग्रेस ने ही सुभाष चंद्र बोस की हत्या करवायी और केवल इसलिए क्योंकि उनकी लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू तो कहीं ठहरते ही नहीं थे, महात्मा गांधी जी भी नहीं ठहरते थे।

साक्षी महाराज ने आगे कहा कि सुभाष चंद्र बोस वो शख्सियत जिन्होंने कहा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। उन्होंने कहा कि अंग्रेज इतने सीधे नहीं थे कि वे मांगने से आजादी दे देते। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस कहा करते थे तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, तो मैं कहता हूं कि हमने लहू के भाव से आजादी खरीदी थी। उन्होंने कहा कि इस आजादी के लिए कितने लोग शहीद हो गए।

फिर बोले साक्षी महाराज - पंडित नेहरू ने क्यों नहीं करायी कोई जांच?

भाजपा के सासंद साक्षी महाराज ने अपने विवादित बयान के अगले दिन फिर इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्रब बोस ने देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा योगदान किया। उनकी मौत अबतक क्यों रहस्य है? पंडित नेहरू ने इसको लेकर कोई जांच क्यों नहीं करवायी। उन्होंने कहा कि उनकी मौत के बारे में सच जरूर सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू नेताजी सुभाष चंद्र बोस की लोकप्रियता से मुकाबला नहीं कर पाते थे।

Next Story

विविध