Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

यूपी : पत्नी करती रही रखवाली पति ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, दोनों फरार

Janjwar Desk
9 April 2021 7:46 AM GMT
यूपी : पत्नी करती रही रखवाली पति ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, दोनों फरार
x

file photo

मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई, उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया.....

जनज्वार/रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से इंसानियत को तार-तार कर देने वाली खबर आ रही है। यहां पड़ोसी ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की जघन्य वारदात को अंजाम दे दिया। आरोप है कि दरिंदे की पत्नी ने भी इसमें उसका साथ दिया। जिस समय आरोपी लड़की के साथ हैवानियत कर रहा था उस दौरान महिला घर के बाहर रखवाली कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। वारदात में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बच्ची ने रो-रोकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। मां ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र का है। 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी।

मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा।

दो दिन बाद किशोरी ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी की मां थाने आ गई। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बता आरोपी दंपती के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने यमन खां एवं उसकी पत्नी रूमाना बेगम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथमद्रष्टया आरोपी के साथ उसकी पत्नी भी इस गुनाह में शामिल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story

विविध