Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

UP news : विरोधियों को फंसाने के लिए शख्स ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप, सच का खुलासा होने पर पहुंचा सलाखों के पीछे

Janjwar Desk
3 May 2022 5:48 AM GMT
UP news : विरोधियों को फंसाने के लिए शख्स ने दोस्त से कराया पत्नी का रेप, सच का खुलासा होने पर पहुंचा सलाखों के पीछे
x
UP news : पत्नी ने पुलिस के सामने पति की साजिश का खुलासा कर दिया। बरेली पुलिस ने पत्नी की सूचना पर पति को गिरफ्तार किया।

UP news : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव बदायूं का निवासी गांव के ही अपने विरोधी से बदला लेने का जुनून सवार हुआ कि वो अपनी इज्जत को भी दांव पर लगा बैठा। परिणाम यह निकला कि विरोधी का तो कुछ नहीं बिगड़ा लेकिन पत्नी ने पति को ही जेल पहुंचा दिया। इस बात को खुलासा होने के बाद गांव के लोग भी सन्न हैं और आरोपी की समाज में थू-थू हो रही है।

साजिश का खुलासा होने पर पति गिरफ्तार

दरअसल, बरेली के बदायूं गांव का एक किसान ने अपने ही गांव के दो विरोधियों से बदला लेने के लिए ऐसी योजना तैयार की जिसमें वो खुद फंस गया। उक्त व्यक्ति ने रविवार को कथित तौर पर अपने दोस्त को अपनी पत्नी से बलात्कार करने की इजाजद दी। ताकि वह अपने प्रतिद्वंद्वियों को फर्जी बलात्कार के केस में फंसा सके। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। आरोपी की 29 वर्षीय पत्नी को अपनी पति की ये हरकत बर्दाश्त नहीं हुई। पत्नी ने पुलिस के सामने पति की साजिश का खुलासा कर दिया। उसके बाद पुलिस ने पति को ही गिरफ्तार कर लिया।

विरोधियों को फंसाने की साजिश का खुद हुआ शिकार

थाना पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। थाना पुलिस ने कहा कि वह व्यक्ति अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल पर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी उपस्थिति में कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। किसान की भी उम्र करीब 30 हैं। उसका दो ग्रामीणों के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर अपने ग्रामीण से उसकी पुरानी दुश्मनी थी।

आरोपी ने घटना के बाद सबसे पहले रविवार दोपहर को पुलिस को फोन किया और दावा किया कि उसकी पत्नी के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया। आरोपी व्यक्ति ने पुलिस से दोनों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की थी।

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बरेली पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर हमने उसके पति और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा। पति अपने प्रतिद्वंद्वियों को फंसाने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी पत्नी ने सच बता दिया। पत्नी के सच बताने से पुलिस का काम आसान हो गया। थाना पुलिस दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

Next Story

विविध