Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

Uttarakhand Election Result 2022 Date, Time: मतगणना को लेकर बेहद उत्साह है लोगों में

Janjwar Desk
9 March 2022 4:55 PM GMT
Uttarakhand Election Result 2022 Date, Time: मतगणना को लेकर बेहद उत्साह है लोगों में
x
Uttarakhand Election Result 2022 Date, Time: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के परिणामों पर वैसे तो देश-दुनियां के लोगों की नजरें लगी हैं। लेकिन राज्य के लोगों में भी परिणाम को लेकर हद दर्जे से ज्यादा की उत्सुकता है।

Uttarakhand Election Result 2022 Date, Time: उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के परिणामों पर वैसे तो देश-दुनियां के लोगों की नजरें लगी हैं। लेकिन राज्य के लोगों में भी परिणाम को लेकर हद दर्जे से ज्यादा की उत्सुकता है। राज्य की राजनीति में "एक बार तुम-एक बार हम" के चल रहे चलन के हिसाब से सामान्य परिस्थिति में चुनाव परिणाम काँग्रेस के पक्ष में जाना चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को हर हाल में जीतने की आक्रामक मुद्रा में लड़कर इसके नतीजों के प्रति जनता में एक खास कौतूहल पैदा कर दिया है। उस पर प्रदेश में पहली बार आम आदमी पार्टी ने चुनावी दस्तक देकर लोगों की उम्मीदों को हवा देकर राजनैतिक परिदृश्य बदलने का आश्वासन देकर राजनीति को खासा दिलचस्प बना दिया है।

राज्य में मतदान सम्पन्न होने के बाद से ही जनता में परिणामों को लेकर बेहद उत्सुकता है। भाजपा के हश्र के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पर लोग दिलचस्पी से नजर लगाएं हुए हैं। परिणामों में भाजपा का पिछड़ना लोगों के लिए कोई हैरानी की वजह नहीं बनेगा। इसे लोग परंपरा के तौर पर स्वीकार करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार हैं। इसी तरह राज्य में एक धारा भी ऐसी भी है जो उत्तराखण्ड क्रांति दल की असफलता के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी को भाजपा-कांग्रेस के विकल्प के तौर पर देख रही है। उसकी नजरें आप के इस चुनावी प्रदर्शन पर टिकी हैं। यह बात दीगर है कि एग्जिट पोल ने आप को परिणाम आने से पूर्व ही आईना दिखा दिया है।

एग्जिट पोल में राज्य की राजनीति में सत्ता की लड़ाई कांग्रेस-भाजपा जैसे परम्परागत दलों में सिमटी होने के चलते इनके अतिरिक्त अन्य दलों का प्रदेशव्यापी आधा उत्साह मतगणना से पूर्व ही ठंडा पड़ चुका है। मुख्य तौर पर लोगों की दिलचस्पी भी अब भाजपा-कांग्रेस तक सीमित रह गयी है। मतगणना को लेकर इन दोनों ही दलों ने अपनी तैयारियां भी व्यापक की हैं।

मतगणना को लेकर कांग्रेस ने जहां देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में मीडिया सैंटर की स्थापना कर वरिष्ठ प्रवक्ताओं को मीडिया से समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है तो भाजपा की तैयारियां भी इससे कम नहीं हैं। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के अनुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में प्रातः आठ बजे से प्रदेश महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, गढवाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूडी, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सूरत सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुजाता पॉल कांग्रेस मीडिया पैनल के रूप में मीडिया से रू-ब-रू होने के लिए उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज स्थित मतगणना स्थल मीडिया सैंटर तथा प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनल से समन्वय कर प्रभार संभालेंगे।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने गढ़वाल संभाग और कुमाऊं संभाग के मतगणना अभिकर्ताओं के साथ अलग अलग वर्चुअल माध्यम से बैठक कर हर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए बने मतगणना अभिकर्ताओं को उनकी भूमिका से अवगत कराया। हर राउंड की काउंटिंग लिस्ट नोट कर रिटर्निंग आफिसर से मतगणना का मिलान करते रहने जैसी बारीकियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपाई टीम को मुस्तेद कर दिया है।

Next Story

विविध