Begin typing your search above and press return to search.
राष्ट्रीय

Yogi Adityanath ने कहा यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, लोग बोले आपने तो लाशों से सड़कें भर दीं

Janjwar Desk
13 Sep 2021 7:07 AM GMT
Yogi Adityanath ने कहा यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, लोग बोले आपने तो लाशों से सड़कें भर दीं
x

योगी आदित्यनाथ (file photo)

यूपी का विकास देखकर दुनियाभर की आंखें चुँधिया रही हैं। यूपी में इस कदर विकास हुआ कि, लोग अपना घर तक नहीं खोज पा रहे हैं। तो उज्जवला गैस के नाम पर महिलाएं जंगल से लकड़ियां ला रही है...

जनज्वार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कलकत्ता का मां फ्लाइओवर यूपी में दिखा दिया। अमेरिका की फैक्ट्री तक यूपी में लगवा दी। यहां तक की यूपी का विकास देखकर दुनियाभर की आंखें चुँधिया रही हैं। यूपी में इस कदर विकास हुआ कि, लोग अपना घर तक नहीं खोज पा रहे हैं।

योगी का एक ताजा ट्वीट (Tweet) सामने आया है। जिसमें उन्होने विपक्षी दलों पर सवाल दागते हुए कहा है, 'आखिर क्या कमी थी उत्तर प्रदेश में? यहां शासन करने वाली कांग्रेस, सपा और बसपा ने प्रदेश को बीमारी, बेरोजगारी, माफिया राज, भ्रष्टाचार, के अलावा क्या दिया?'

योगी के इस बयान पर लोग बेतरह ट्रोल कर रहे। सौरभ राय ने लिखा है, 'थोक में सड़क पर लाशें नहीं दी, ऑक्सिजन को तरस रहीं साँसे नहीं दी, श्मशानों में लकड़ियां तक ख़त्म हो जाएं ऐसी बर्बादी नहीं दी, दवाइयां को गोरखधंधा करने वाली सरकार नहीं दी जिस समय लोग मौत से जूझ रहे हों, उस समय चुनाव प्रचार करने वाला मुख्यमंत्री नहीं दिया। यह सब आपके राज में संभव है।'

मुदस्सिर उद्दीन ने लिखा है, आखिर क्या न किया भाजपा ने! महिलाओं अपराध कि शिकायत 46% बढ़ गई। न्यूज पेपर में भी आने लगा "महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश है भारत। बीमार बच्चे को लाइन में लगना पड़ता है। उजवाला गैस के नाम पर महिलाएं जंगल से लकड़ियां ला रही है।

स्वामी (भारत के आइडिया मंत्री) नामक यूजर लिखते हैं, आखिर क्या किया आपने उत्तरप्रदेश में? जो आपको कलकत्ता का हाइवे और अमेरिका की फेक्ट्री की फोटो अपने प्रचार में लगवानी पड़ी! अगर कुछ किया होता आपने तो सीना ठोक कर उत्तरप्रदेश की फोटो दिखाते! खैर हमने सिवाय प्रचार के कुछ किया ही नहीं तो क्या दिखाएं! वाह रे राजनीति।

अजय गौतम नाम के यूजर ने योगी को जवाब देते हुए लिखा है, 'ये है उत्तर प्रदेश का गोरखपुर शहर, अब अगर बाबा जी न होते तो ये "विकास" देखने को न मिलते। समझे, क्या समझे??? अब योगी,,,, योगी,,,, बोले बिना कोई यहा से नहीं जाएगा!'

Next Story

विविध