Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक और अनिल चौधरी को दिल्ली का बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Janjwar Team
11 March 2020 11:51 AM GMT
कांग्रेस ने डीके शिवकुमार को कर्नाटक और अनिल चौधरी को दिल्ली का बनाया प्रदेश अध्यक्ष
x

सिद्धारमैया सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके डीके शिवकुमार बने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष, अनिल चौधरी को दिल्ली की कमान...

जनज्वार। कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली और कर्नाटक के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसके मुताबिक डीके शिवकुमार को कर्नाटक और अनिल चौधरी को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल कांग्रेस में बिताने के बाद भाजपा का दामन थामा है।

ता दें कि डीके शिवकुमार पिछली सिद्धारमैया सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। जबकि अनिल चौधरी पहले विधायक रह चुके हैं।

संबंधित खबर : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, PM मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चौधरी को डीपीसीसी का अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सुभाष चोपड़ा ने डीपीसीसी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। चौधरी पहले पटपड़गंज से विधायक रहे हैं। वह दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पाध्यक्ष बनाए गए अभिषेक दत्त मौजूदा समय में पार्षद हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में वह कस्तूरबा नगर से चुनाव लड़े थे। पूर्व विधायक जयकिशन को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के पुत्र मुदित अग्रवाल, पूर्व विधायक हसन अहमद के पुत्र अली हसन और सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संबंधित खबर : गिरने की कगार पर कमलनाथ सरकार, पार्टी नेताओं ने कहा- विपक्ष में बैठने की तैयारी करे कांग्रेस

सके अलावा शिवकुमार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने के साथ इश्वर खान्द्रे, सतीश झारकिहोली और सलीम अहमद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले दिनेश गुन्डू राव कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक विधानपरिषद में विधायक एम। नारायणस्वामी को मुख्य व्हिप और कर्नाटक विधानसभा में विधायक अजय सिंह को कांग्रेस का मुख्य व्हिप घोषित किया है।

Next Story

विविध