Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Akhilesh Yadav On BJP : अखिलेश यादव का 'ऑपरेशन गंगा' पर बड़ा बयान, बोले- केंद्र सरकार भारतीयों को यूक्रने से लाने में हुई असफल

Janjwar Desk
7 March 2022 12:37 PM GMT
Agnipath Scheme Protest : युवाओं में असुरक्षा का भाव देश के लिए घातक, अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला
x

Agnipath Scheme Protest : युवाओं में असुरक्षा का भाव देश के लिए घातक, अग्निपथ योजना को लेकर अखिलेश यादव का केंद्र पर हमला

Akhilesh Yadav On BJP : अखिलेश यादव ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान भारत सरकार द्वारा भारतियों की निकासियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है...

Akhilesh Yadav On BJP : उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर निशाना साधा है। बता दें कि अखिलेश यादव ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान भारत सरकार द्वारा भारतियों की निकासियों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है।

ऑपरेशन गंगा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वाराणसी में चुनाव की वजह से 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया गया है। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ना जाने कौन से अंतरराष्ट्रीय पहचान का दावा करती है। केंद्र सरकार यूक्रेन से भारतियों को रेस्क्यू करने में असफल रही है। अगर उन्होंने भारतीयों को सीधे यूक्रेन से रेस्क्यू किया होता तो मैं इसकी तारीफ करता। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है।

अखिलेश यादव ने किया सपा गठबंधन की जीत का दावा

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया है कि 'जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कम से कम 300 सीटें सपा गठबंधन जीतेगा।' साथ ही अखिलेश यादव ने कहा है कि 'समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पूर्वांचल को अभूतपूर्व विकास की तरफ जोड़ने का काम करेंगे। पूर्वांचल को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे दिया गया। वो उतना ही बना है जितना समाजवादियों ने बनाया था। अभी भी वे आगे नहीं जोड़ पाए।'

आखिरी चरण में इन मंत्रियों ने डाले वोट

बता दें कि आज उत्तर प्रदेश में जारी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान में कई मंत्रियों ने अपना मत डाला है। सबसे पहले संजीव गोंड़ ने ओबरा में मतदान किया। वहीं सोनभद्र की ओबरा विधानसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड़ ने अपनी पत्नी चोपन ब्लाक प्रमुख लीला के साथ बिल्ली मारकुंडी बूथ पर मतदान किया। उधर वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी किया मतदान। बता दें कि इस बार सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के बेटे अनिल राजभर भी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।

10 मार्च को घोषित होंगे नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातों चरण के तहत मतदान संपन्न हो चुका है। प्रदेश में सात चरणों में हुए विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य चुनावी राज्यों के नतीजे आगामी 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Next Story

विविध