Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

LIVE: बंगाल चुनाव के रुझाानों में मजबूत स्थित में TMC, असम में NDA को बढ़त

Janjwar Desk
2 May 2021 4:45 AM GMT
LIVE: बंगाल चुनाव के रुझाानों में मजबूत स्थित में TMC, असम में NDA को बढ़त
x

जनज्वार डेस्क। चार राज्यों औ एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। मतगणना के लिए कुल 2364 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 1113 केंद्र बनाए गए हैं जबकि केरल में 633, असम में 331, तमिलनाडु में 256 और पुडुचेरी में 31 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना शुरू होने के साथ ही रूझान आने भी शुरू हो गए हैं। अब तक के रूझानों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है। जबकि केरल में लेफ्ट आगे चल रहा है।

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बारे में नीचे पढ़िए लाइव अपडेट्स-

  • बंगाल में रुझान तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। अभी तक राज्य की 292 विधानसभा सीटों में से 284 के रुझान आ रहे हैं। इनमें से तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, शुरुआत में मजबूत नजर आ रही भाजपा की बढ़त 77 सीटों पर पहुंच गई है। अभी तक के आंकड़े देखें तो राज्य में एक बार फिर तृणमूल सरकार बनाती दिख रही है।
  • पुडुचेरी में एनडीए नौ सीटों पर आगे चल रही है जबकि यूपीए को पांच सीटों पर बढ़त मिली है।
  • तमिलनाडु में शुरुआती रुझानों में द्रमुक ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। द्रमुक-कांग्रेस का गठबंधन 133 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, अन्नाद्रमुक और भाजपा का गठबंधन 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहा है।
  • असम में एनडीए को 71 सीटों पर बढ़त मिली है। इसमें से भाजपा 54 और उसके सहयोगी दल 17 सीटों पर आगे हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रहा है। दो सीटों पर अन्य उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
  • तृणमूल कांग्रेस 191 सीटों पर आगे चल रही है वहीं भाजपा 96 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन के पास केवल 5 सीटों पर बढ़त है। जानकारी के अनुसार बनर्जी, अधिकारी टॉलीगंज से अब तक आगे चल रहे भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पीछे हो गए है
  • तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक 90 सीटों पर और द्रमुक 122 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट पर अन्य को बढ़त मिली है।
  • केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों में एनडीए को नौ सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, यूपीए पांच सीटों पर आगे है। यहां की 30 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत है।
Next Story

विविध