Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab Election 2022 : अरविंद केजरीवाल ने पेश किया पार्टी का एजेंडा, AAP की सरकार बनी तो करेंगे ये काम

Janjwar Desk
12 Jan 2022 9:27 AM GMT
Arvind Kejriwal
x

Arvind Kejriwal

Punjab Election 2022 : पंजाब में आप की सरकार बनने पर बेअदबी के दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। साथ ही रोजगार, नशा उन्मूलन, शिक्षा, भ्रष्टाचारमुक्त सरकार देंगे।

मोहाली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal ) ने मोहाली में पार्टी का 10 प्वाइंट वाला चुनावी एजेंडा पेश किया। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि पंजाब ( Punjab ) के लोग इस बार बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव ( Punjab Election 2022 ) के बाद पंजाब में आप की सरकार बनने पर बेअदबी के दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी। साथ ही रोजगार, नशा उन्मूलन, शिक्षा, भ्रष्टाचारमुक्त सरकार देंगे। आम आदमी पार्टी ( AAM Aadmi Party ) 10 मुद्दों पर सबसे ज्यादा देगी और ऐसे हालात पैदा करेंगे, जिससे यहां के लोग कनाडा ( Canada ) के बदले पंजाब में रहना पसंद करेंगे। हमारी पार्टी ऐसा समृद्ध पंजाब बनाएगी कि रोजगार के लिए कनाडा गए युवा अगले पांच साल में लौट आएंगे।

उन्होंने पार्टी का एजेंडा पेश करते हुए पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब 1966 में पंजाब बना था तब से कांग्रेस ने 25 साल और बादल परिवार ने 19 साल राज किया। अब तक इन दोनों गठजोड़ ने सरकारें बनाई। दोनों मिलकर यहां की मलाई खाते रहे। इस बार यहां के लोग कांग्रेस और अकाली दल को दरकिनार का आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

बिक्रमजीत सिंह मजीठिया का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेसियों का हाथ नहीं पकड़ा था कि इस आदमी को गिरफ्तार मत करना। आजकल चन्नी साहब कहते फिर रहे हैं कि केजरीवाल ने माफी मांग ली है। पूरा पंजाब देख रहा है। इस मामले में कांग्रेस और अकाली दल वाले मिले हुए हैं। हमारी सरकार गैर कानूनी कार्यों में लिप्त किसी भी शख्स को माफ नहीं करेगी।

ये है AAP का एजेंडा

1. रोजगार : हमारी सरकार सबसे ज्यादा जोर रोजगार सृजन पर देगी। जो लोग कनाडा चले गए हैं उन्हें पंजाब वापस लाने के लिए बेहतर माहौल का निर्माण करेंगे।

2. नशा : पंजाब में हर गांव में नशा बिक रहा है। यहां पर कांग्रेस और नशा बेचने वालों की साठगाठ हैं। पंजाब को हम नशा मुक्त प्रदेश बनाएंगे।

3. कानून व्यवस्था : बेअदवी का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें शामिल सभी लोगों को सजा दिलाएंगे।

4. भष्ट्राचार : कांग्रेस और अकाली दल के कुशासन की वजह से पंजाब घाटा में चल रहा है। यहां पर सिर्फ भ्रष्ट्राचार का बोलवाला है। हमारी सरकार बनी तो हम पंजाब को भ्रष्ट्राचार मुक्त प्रदेश बनाएंगे।

5. शिक्षा : पंजाब में शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार उनकी सुनने को तैयार नहीं है। हम शिक्षकों की मांग का स्थायी समाधान प्राथमिकता के आधार पर निकालेंगे।

6. स्वास्थ्य : हम पंजाब सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था को ठीक करने के लिए दिल्ली की तर्ज पर 16 हजार मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे।

7. बिजली : पंजाब में सबसे ज्यादा बिजली महंगी है। दिल्ली की तरह पंजाब को भी 24 घंटे बिजली देंगे और बिजली को सस्ती करेंगे।

8. म​हिला : 18 प्लास उम्र की महिलाओं एक हजार रुपए प्रति माह देंगे।

9. खेती-किसानी : पिछले सरकार ने यहां की खेती को बर्बाद कर दिया है। हमारी सरकार बनी तो खेती किसानी व्यवस्था दुरुस्त करने का काम करेगी।

10. व्यापार-उद्योग : पंजाब में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिउए पारदर्शी और ईमानदार सरकार देगी।

117 सीटों पर 14 फरवरी को होगी वोटिंग

बता दें कि पंजाब में विधानसभा ( PunJab Election 2022 ) की कुल 117 सीटें हैं। निर्वाचन आयोग ने पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पंजाब में विधानसभा की सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

Next Story

विविध