Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

Punjab Health Minister Dismissed : भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को किया बर्खास्त, कमीशनखोरी के लगे आरोप

Janjwar Desk
24 May 2022 9:06 AM GMT
Punjab Health Minister Arrested : पंजाब के बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार, कमीशनखोरी का है आरोप
x

Punjab Health Minister Arrested : पंजाब के बर्खास्त किए गए स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार, कमीशनखोरी का है आरोप

Punjab Health Minister Dismissed : पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया है।...

Punjab Health Minister Dismissed : पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीएम भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। पंजाब (Punjab) मुख्यमंत्री कार्यालय से ये जानकारी मीडिया को दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 'पंजाब के सीएम भगवंत मान ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला (Punjab Health Minister Dismissed) को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद बर्खास्त (Punjab Health Minister Dismissed) कर दिया। वह ठेके के लिए अधिकारियों से 1% कमीशन की मांग कर रहे थें। सिंगला के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत मिले हैं।'

भगवंत मान ने जारी किया वीडियो संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि 'मैं मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं। मैं उन्हें कैबिनेट से हटा (Punjab Health Minister Dismissed) रहा हूं। सिंगला ने गलत काम करना स्वीकार किया है।' पंजाब पुलिस को विजय सिंगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का भी निर्देश दे दिया गया है।

भगवंत मान ने आगे कहा है कि 'एक फीसदी भ्रष्टाचार भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता ने बहुत उम्मीदों से हमारी (आम आदमी पार्टी) सरकार बनाई है। उस उम्मीद पर खरा उतरना हमारा कर्तव्य है। जबतक अरविंद केजरीवाल जी जैसे भारत मां के बेटे और भगवंत मान जैसे सिपाही मौजूद हैं, तबतक भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुद्ध जारी रहेगा।अरविंद केजरीवाल ने वचन लिया है कि भ्रष्टाचार के सिस्टम को जड़ से उखाड़ फेकेंगे।'

राघव चड्ढा ने की भगवंत मान की तारीफ

वहीं भगवंत मान द्वारा लिए गए एक्शन के बाद पार्टी के पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने मान के कदम की सराहना की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'आम आदमी पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके पास भ्रष्टाचार (Punjab Health Minister Dismissed) के आधार पर अपने खिलाफ कार्रवाई करने की ईमानदारी, साहस और ईमानदारी है। हमने इसे दिल्ली में देखा, अब हम इसे पंजाब में देख रहे हैं। भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस। सीएम भगवंत मान का सराहनीय निर्णय।'

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की शपथ

बता दें कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ठीक बाद सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा था कि भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और जो भी इसमें लिप्त होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा था कि पंजाब में भी सरकार दिल्ली मॉडल पर चलेगी और प्रदेश को मॉडल स्टेट बनायेंगे।

Next Story

विविध