UP Election 2022 : दोबारा सत्ता में वापसी के लिए BJP ने 7 दलबदलुओं को दिया टिकट, जानिए उनके नाम

रायबरेली से अदिति सिंह सहित सात दलबदलुओं में भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा।
UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ( BJP ) हर सियासी हथकंडा अपना रही है। इस क्रम में भाजपा ने शुक्रवार को जारी अपनी तीसरी सूची में सात दलबदलुओं ( political defectors ) में चुनावी मैदान में उतार दिया है। ये दलबदलू अभी तक कांग्रेस ( Congress ) और सपा ( SP ) में थे लेकिन चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा के टिकट पर। बता दें कि इस बार के यूपी चुनाव में भी कई बड़े नेताओं ने एक पार्टी का दामन छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थामा है।
इनमें सबसे बड़ा उदाहरण रायबरेली सदर अदिति सिंह ( Aditi Singh ) का नाम है। हाल ही में वह कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुई हैं। वह लंबे अरसे से प्रियंका गांधी वाड्रा ( Priyanka Gandhi Vadra ) के विरोध में बयान देती रही हैं। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) से ने उनका करीबी का राता रहा है। गांधी परिवार का विरोधी होने का लाभ भी उन्हें मिला और भाजपा ने अदिति सिंह को रायबरेली सदर से चुनावी मैदान में उतार दिया है। दरअसल रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है।
दूसरी तरफ सिरसागंज से हरी ओम यादव ( Hari Om Yadav ) को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वे मुलायम सिंह यादव के समधी हैं और कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। हरचंदपुर सीट की बात करें तो वहां से इस बार कांग्रेस से आए राकेश सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह तिलहर से सलोना कुशवाहा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कुछ समय पहले तक वे समाजवादी पार्टी में शामिल थीं। ऐन वक्त पर बीजेपी का दामन थाम लिया।
हरदोई की सीट पर भी दलबदलू को मौका दिया गया है। यहां पर सपा से आए नितिन अग्रवाल को बीजेपी ने टिकट दे दिया है। पुरवा और सादाबाद सीट पर भी यही ट्रेंड देखने को मिला है। दोनों सीटों पर पार्टी ने दलबदलू पर ज्यादा विश्वास जताया है। एक तरफ पुरवा से बसपा से आए अनिल सिंह को मौका दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सादाबाद सीट से रामवीर उपाध्याय ( Ramveer Upadhyay ) को उतारा गया है। वे भी बसपा छोड़ बीजेपी में आए हैं।
तीसरी सूची में भाजपा के 15 विधायकों का पत्ता साफ
UP Election 2022 : भाजपा की तीसरी सूची में खास बात यह है कि पार्टी ने कई बड़ी सीटों पर महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया गया है। बीजेपी ने 85 में से 15 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं 15 ही वर्तमान विधायकों का बीजेपी ने इस बार टिकट भी काट दिया है।











