Begin typing your search above and press return to search.
राजनीति

UP में पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले BJP नेताओं को क्यों डराने लगा हार का डर, इस बात की आशंका तो नहीं!

Janjwar Desk
8 Feb 2022 3:07 AM GMT
UP Election 2022 :   गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं—धुआं हो जाएंगे।
x

गऊ और मऊ को सताने वाले 10 मार्च को धुआं-धुआं हो जाएंगे।

UP Election 2022 : भाजपा के फायरब्रांड और हिंदूवादी नेता विनय कटियार के बयानों से तो यही लग रहा है। उनका कहना है कि कहीं हार गए तो संदेश अच्छा नहीं जाएगा।

UP Election 2022 : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण ( First Phase Voting ) के लिए आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। पश्चिमी यूपी में सपा-रालोद गठबंधन, भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं का आज एक बार ​फिर जमावड़ा लगेगा। लेकिन भाजपा नेताओं को पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले हार का डर सताने लगा है। भाजपा के फायरब्रांड और हिंदूवादी नेता विनय कटियार के बयानों से तो यही लग है। उनका कहना है कि कहीं हार गए तो संदेश अच्छा नहीं जाएगा।

दरअसल, पूर्व सांसद विनय कटियार ने अयोध्या विधानसभा के चुनावी कार्यालय में आयोजित नामांकन सभा को संबोधत करते हुए कहा था कि अयोध्या सीट की जीत से सारे देश में अच्छा संदेश जाएगा। अगर हार गए तो अच्छा नहीं होगा। सारे देश में इसका गलत संदेश जाएगा। ऐसे में अयोध्या के उम्मीदवार वेद प्रकाश गुप्ता को भारी मतों से जिताना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी मुद्दे, राम राज्य, विकास, क़ानून व्यवस्था हैं।

राकेश टिकैत ने कहा था,लोग मन बना चुके है किसे हराना

यूपी पर पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से चार दिन पहले एक कार्यक्रम में कहा था कि यूपी के लोग मन चुका हैं, किसे हराना है। भाजपा ( BJP ) ने यूपी के लोगों को 2014, 2017 और 2019 के चुनावों में धोखा दिया था। इस बार किसान भी नाराज हैं। उन्होंने हर विधानसभा सीट पर 15 हजार वोट घोटाले का भी आरोप लगाया है। सपा-रालोद गठबंधन ( SP-RLD alliance ) का असर भी साफ तौपर 58 सीटों पर दिखाई दे रहा है। मतदान संपन्न होने से पहले नरेश टिकैत के साथ रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का खाना खाना और आशीर्वाद लेना भी यही संकेत दे रहे हैं।

इन सीटों पर 5 बजे थम जाएगा चुनाव प्रचार

UP Election 2022 : पहले चरण में प्रदेश के 11 जिलों शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की कुल 58 सीटों के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। आज सभी पार्टियों के दिग्गज मैदान में अपना दम दिखाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और पीएम मोदी भी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटों पर मतदान होगा।

पहला चरण : एक नजर में

कुल मतदाता : 2,27,83,739

पुरुष : 1,23, 31,251

महिला : 1,04,51,053

पोलिंग स्टेशन : 10,766

मतदान केंद्र : 25,849

Next Story

विविध