Begin typing your search above and press return to search.
समाज

Mumbai News : मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े महिलाओं के दो गुट, पटकम-पटकाई में एक पुलिसवाली भी घायल

Janjwar Desk
7 Oct 2022 5:08 AM GMT
मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े महिलाओं के दो गुट, पटकम-पटकाई में एक पुलिसवाली भी घायल
x

मुंबई की लोकल ट्रेन में सीट को लेकर भिड़े महिलाओं के दो गुट, पटकम-पटकाई में एक पुलिसवाली भी घायल

ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन में सीट (Local Train Seat) को लेकर महिलाओं के दो गुटों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं एक दूससे से हाथापाई करती दिख रही हैं...

Mumbai News : मुंबई में ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन में सीट (Local Train Seat) को लेकर महिलाओं के दो गुटों में विवाद होने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं एक दूससे से हाथापाई करती दिख रही हैं। वहीं, इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवी मुंबई (Navi Mumbai) के तुर्भे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो महिला यात्रियों में विवाद हो गया। इसके कुछ देर बाद मामला इस कदर बढ़ गया कि महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक महिला पुलिसकर्मी घायल भी हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पर बच्चे को जबरन खड़ा करके सीट पर बैठने का आरोप लगाते हुए दूसरी महिला उसे जमकर पीट रही है।

इतना ही नहीं जब अन्य महिला यात्री (Ladies Passenger) उसे मना करते हैं तो भी वह नहीं मानती। दोनों की मारपीट (Fighting) में पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 'वह पुलिसवाली है।' इस मामले में दोनों महिलाओं ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज (FIR) कराया है।

इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीट को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल भी हो गई है। उसका इलाज कराया गया है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध