Begin typing your search above and press return to search.
समाज

अंधविश्वास के अंधेरे में पाखंडी बाबाओं की काली करतूत, भोंदू बाबा से लेकर आसाराम और राम रहीम जैसों से पटा है समाज!

Janjwar Desk
31 March 2026 3:14 PM IST
अंधविश्वास के अंधेरे में पाखंडी बाबाओं की काली करतूत, भोंदू बाबा से लेकर आसाराम और राम रहीम जैसों से पटा है समाज!
x
भोंदू बाबा के पेन ड्राइव और लैपटॉप में 100 महिलाओं के अश्लील वीडियो हैं। यह बाबा खुद को ज्योतिष बताकर महिलाओं को फंसाता था। इस बाबा के जाल में बड़े-बड़े नेता, व्यापारी और अधिकारी की पत्नी धार्मिक पूजा अनुष्ठान के नाम पर फंस गईं...

पत्रकार गनपत लाल की टिप्पणी

महाराष्ट्र के नासिक के सिन्नर इलाके में मंदिर ट्रस्ट चलाने वाले अशोक खरात भोंदू बाबा इन दिनों खूब चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस पाखंडी बाबा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियों में वह कई महिलाओं के साथ घटिया हरकत करते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि भोंदू बाबा के पेन ड्राइव और लैपटॉप में 100 महिलाओं के अश्लील वीडियो हैं। यह बाबा खुद को ज्योतिष बताकर महिलाओं को फंसाता था। इस बाबा के जाल में बड़े-बड़े नेता, व्यापारी और अधिकारी की पत्नी धार्मिक पूजा अनुष्ठान के नाम पर फंस गईं। इस भोंदू बाबा से महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर भी बच नहीं पाई। जब इसका भी भोंदू बाबा के साथ वीडियो वायरल हुआ तो इसे भी पद से इस्तीफा देना पड़ा।

धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर महिलाओं का दैहिक शोषण

बताया जा रहा है कि यह भोंदू बाबा 10वीं फेल हैं, लेकिन महिलाओं को फंसाने और ब्लेकमेल करने में उसे महारत हासिल है। यह बाबा बड़ी-बड़ी हस्तियों को भविष्य बताने की आड़ में उसका भविष्य ही खराब कर देता था। इस पाखंडी बाबा के पास सभी लग्जरी सुविधाओं के साथ 1500 करोड़ संपत्ति है। पुलिस पूछताछ में भोंदू बाबा ने कहा कि सभी महिलाओं के साथ सहमति से किया और यह धार्मिक विधि का हिस्सा है। धर्म के नाम लेकर पाखंडी सभी अनैतिक कार्यों को सही ठहरा रहा है। डेढ़ साल पहले दूसरों के भविष्य बताने का दावा करने वाले ढोंगी ज्योतिष भोंदू बाबा को अधिक उत्तेजित दवा का सेवन करने पर लोकवा मार दिया था।

आसाराम ने नाबालिग से किया रेप

इस प्रकार के मामले हर दिन आते ही रहते हैं। भारत को पाखंडी बाबाओं का देश कहा जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। जहां अज्ञानता और अंधविश्वास का अंधेरा है, वहां पाखंडी और लंपट बाबाओं का बसेरा है। बाजार में एक से बढ़कर एक बाबा आ रहे हैं और जा रहे हैं। कभी आसाराम बापू का दौर था। वह अंधभक्तों का बाप बन गया था। कई अंधविश्वासी लोग अपनी पत्नी, बहन और बेटी को उसे सौंप देते थे। इसके बाद मनचला बाबा आसाराम की काली करतूत शुरू हो जाती थी। जब इसका खुलासा हुआ तो लोग दंग रह गए वह नाबालिग बच्ची को भी नहीं छोड़ा। आसाराम फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल में है। उसे नाबालिग से रेप के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अब इस पाखंडी बाबा के सभी आश्रम सुने पड़ गए हैं और आसाराम जेल की हवा खा रहा है।

राम रहीम ने महिलाओं के साथ किया कुकर्म

इसी प्रकार रॉकस्टार बाबा राम रहीम का भी एक समय खूब जलवा था। यह बाबा अपने आप को पैसेंजर ऑफ गॉड कहता था और अपने आश्रम की महिलाओं के साथ दुष्कर्म करता था। राम रहीम दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। वह मौजूदा समय में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। धर्म का चोला ओढ़े पाखंडी बाबाओं की लगातार पोल खुलने और जेल जाने के बाद भी कई लोग अंधविश्वास की मोतियाबिंद की वजह से ऐसे लंपटों के जाल में आज भी फंस रहे हैं।

अंधविश्वास का फायदा उठा रहे पाखंडी

किसी की शादी नहीं हो रही है तो धूर्त बाबाओं के पास जाकर पूछ रहे हैं कि विवाह कब होगा और इसके लिए एक से बढ़कर एक टोटके कर रहे हैं। जीवनसाथी मिल भी गए तो कब विवाह करना है इसके लिए पाखंडियों से पूछ रहे हैं। शादी भी हो गई तो बच्चे पैदा नहीं होने पर पाखंडी के जाल में महिलाएं फंस रही हैं और धन और इज्जत लुटा रही हैं। किसी की मौत पर भी ये हराम के खाने वाले धूर्त आत्मा की मुक्ति के नाम पर पैसा ऐंठ रहे हैं।

जन्म से मृत्यु तक पाखंड का खेल

मतलब जन्म से पहले और मृत्यु के बाद भी अंधविश्वास और पाखंड का खेल चलता रहता है। इसी की आड़ में नासमझ लोग समय, पैसे और आबरू को बर्बाद कर रहे हैं। जब तक जनता अंधविश्वास के अंधेरे में रहेगी तब तक पाखंडी बाबाओं का झूठ और लूट का खेल चलता रहेगा। इसलिए महिलाओं और उनके घरवालों को हमेशा सतर्क रहना होगा। किसी धूर्त भविष्य बताने वाले बाबाओं के फेर में न पड़े। मेहनत करें और आगे बढ़े तभी घर-परिवार में खुशहाली आएगी।

(गनपत लाल पत्रकार और एएसओ के सांगठनिक सलाहकार हैं।)

Next Story

विविध