Begin typing your search above and press return to search.
समाज

UP : रामपुर में पति बना हैवान, चरित्र पर था शक तो एल्मुनियम के तार से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग

Janjwar Desk
21 March 2021 6:28 AM GMT
UP : रामपुर में पति बना हैवान, चरित्र पर था शक तो एल्मुनियम के तार से सिल दिया पत्नी का गुप्तांग
x
इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना को अंजाम देने से पहले पति ने महिला के हाथ-पैर और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, फिर तार से उसके गुप्तांगों को सिल दिया, पत्नी दर्द से चीखती रही, लेकिन दरिंदे पति का कलेजा नहीं कांपा...

जनज्वार, रामपुर। समाज में इंसानियत के बजाय हैवानियत हावी होती जा रही है। ऐसी-ऐसी दिल दहलाने वाली घटनायें सामने आती हैं, जिनके बारे में सोचकर ही रूह कांप जाती है। उत्तर प्रदेश तो इंसानियत को तार-तार करने वाली घटनाओं में अग्रणीय बना हुआ है।

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक पति ने वैवाहिक रिश्ते को ही कलंकित कर दिया। महज शक में उसने पत्नी को सुख देने के बजाय जख्म दे दिए। जख्म भी ऐसे की शायद कोई पत्नी उन्हें किसी के सामने बयान न कर सके। यही कुछ मामला रामपुर की मिलक कोतवाली क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक पति ने पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसके गुप्तांग को तार से सिल दिया। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रामपुर कोतवाली की मिलक क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला एक ग्रामीण मजदूरी करता है। आरोप है कि शुरुआत से ही वह पत्नी के चरित्र पर शक करता था। धीरे-धीरे शक का यह जहर उसके मन में इस कदर फैला कि उम्र भर के रिश्ते की बुनियाद हिल गई। पत्नी के प्रति उसकी नफरत बढ़ती चली गई और शनिवार 20 मार्च को हैवानियत के रूप में सामने आई। आरोपी पति ने पत्नी के गुप्तांग को एल्यूमीनियम के तार से सिल दिया।

पुलिस के साथ गिरफ्तार पति, पत्नी के चरित्र पर शक होने के बाद एल्युमिनियम की तार से सिल ​दिया प्राइवेट पार्ट

इस घृणित कांड को अंजाम देने का बाद जब पत्नी की हालत खराब होने लगी तो वह भाग गया। पत्नी ने किसी तरह मायके वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को जानकारी दी।

इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना को अंजाम देने से पहले पति ने महिला के हाथ-पैर और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। फिर तार से उसके गुप्तांगों को सिल दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही, लेकिन दरिंदे पति का कलेजा नहीं कांपा। पीड़िता ने बताया कि पति ने टांके लगाए हैं। वह मेरे चरित्र पर शक करता था। महिला ने बताया कि वह सो रही थी। तभी पति ने हाथ पैर बांध दिया और मुंह में कपड़ा भरकर टांके लगाने लगा।

पुलिस अधीक्षक रामपुर शगुन गौतम ने बताया जनपद में एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही अमानवीय कृत्य किया गया। इस मामले में तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया और महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल के आधार पर जो चोटे मिली हैं, उसमें धारा तरमीम करके महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई चल रही है।

Next Story

विविध