Begin typing your search above and press return to search.
Top stories

Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक हटी, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी तरक्की

Janjwar Desk
3 Jun 2022 12:19 PM GMT
Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक हटी, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी तरक्की
x

Jharkhand News: सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक हटी, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी तरक्की

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर पिछले साल दिसंबर से लगी रोक हटा ली है। इससे राज्य के 60 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा, जो प्रमोशन के इंतजार में थे।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर पिछले साल दिसंबर से लगी रोक हटा ली है। इससे राज्य के 60 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा, जो प्रमोशन के इंतजार में थे।

प्रमोशन में रोक का मामला झारखंड विधानसभा में भी उठा था। सरकार पर आरोप लगे थे कि अनुसूचित जाति/ जनजाति के कर्मचारियों को प्रमोशन न देकर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। इसके बाद विधानसभा की एक विशेष समिति का गठन किया गया था। मामले की जांच हुई और फिर सरकार ने 24 दिसंबर 2021 को पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया को ही स्थगित कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट में चला मामला

एससी/एसटी कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति में विसंगतियों के खिलाफ मामला सुप्रीम कोर्ट में चला। कोर्ट के आदेश पर सरकार ने एससी/एसटी कर्मचारियों का आंकड़ा जुटाने के लिए पदोन्न्तियां रोक दी थीं। इस बीच कई अधिकारी और कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही रिटायर हो गए। सरकारी कार्यालयों में एससी/एसटी कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रतिनिधित्व का आंकड़ा जुटाने के लिए अपर मुख्य सचिव एल खियांगते की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने 8 अक्टूबर को सरकार को रिपोर्ट सौंप दी थी।

गाइडलाइन जारी

झारखंड सरकार के कार्मिक विभाग के द्वारा जारी पत्र में सरकार ने सभी विभागों के उपायुक्तों और प्रमुखों को एक विस्तृत गाइडलाइन भेजी है, जिसके तहत अधिकारियों, कर्मचारियों का रुका हुआ प्रमोशन हो सकेगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध