Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Assembly Elections 2022 : उत्तराखंड, गोवा और यूपी के दूसरे चरण में भारी वोटिंग, क्या भारी मतदान है बदलाव का संकेत

Janjwar Desk
14 Feb 2022 2:01 PM GMT
UP Election 2022 Phase-3 Voting
x

यूपी में तीसरे राउंड की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू

Assembly Elections 2022 : इसी महीने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान ने भारी वोटिंग देखने को मिली है....

Assembly Elections 2022 : विधानसभा चुनाव के लिए आज सोमवार को मतदान का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ तो तो गोवा और उत्तराखंड (Uttarakhand) में पहले और अंतिम चरण के लिए मतदान हुआ है। गोवा (Goa) में शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 75.29 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण में 60.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं शाम पांच बजे तक उत्तराखंड में 59.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि चुनावी इतिहास में जब- जब भारी वोटिंग देखने को मिली है सत्ता में परिवर्तन देखने को मिला है। ऐसे में इन विधानसभा चुनाव में भारी वोटिंग के बाद सत्ता परिवर्तन के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

10 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश में कुल सात चरणों में 7 मार्च तक मतदान होना और परिणाम 10 मार्च को सामने आएंगे। गुरूवार 10 फरवरी को राजधानी दिल्ली से से उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में समदान हुआ। पहले चरण में 11 जलिों की 58 सीटों पर मतदान किया गया था।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश में 64.10 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब भी सत्ता में परिवर्तन देखने को मिला था। 2017 के चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 70 में से 50 से अधिक सीटें भाजपा को मिली थीं। लेकिन इस बार किसान आंदोलन के असर के चलते भाजपा की राह कठिन नजर आ रही है।

वहीं उत्तराखंड में 632 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो चुकी है। साल 2017 में प्रदेश में 64.8 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। साल 2022 के चुनाव में उत्तराखंड के तेरह जिलों में अबतक सबसे ज्यादा वोटिंग हरिद्वार में हुई है। शाम पांच बजे तक 67.58 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। दूसरे नंबर पर उधम सिंह नगर है। उधम सिंह नगर में 65.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम मतदान अल्मोडा जिले में हुआ है जहां 50.65 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

उत्तराखंड के पिछल चुनाव में हरिद्वार की लक्सर सीट पर 81.7 प्रतिशत सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। सबसे कम सल्ट में 47.1 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। राज्य गठन के बाद से उत्तराखंड में हर पांच साल में सत्ता बदलती रही है।

Next Story

विविध