Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Priyanka Gandhi UP Election 2022 : '...उन्हें नहीं मालूम शहादत क्या होती है,' प्रियंका गांधी ने भाजपा पर छोड़े शब्दबाण

Janjwar Desk
17 Feb 2022 7:18 AM GMT
UP Election Result 2022 Live Update : लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल्स को नाराज करना कांग्रेस को पड़ा भारी, इस बार कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें
x

UP Election Result 2022 Live Update : लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल्स को नाराज करना कांग्रेस को पड़ा भारी, इस बार कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें

Priyanka Gandhi UP Election 2022 : प्रियंका गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कुछ नहीं जानते बस खोखले दावे करते हैं, वे उस भावना को नहीं समझते कि जब को दिल वाकई देश के लिए धड़कता है....

Priyanka Gandhi UP Election 2022 : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को फिर भाजपा पर शब्दबाण छोड़ते हुए नजर आयीं। प्रियंका ने कहा कि उनके परिवार के लोगों ने देश के लिए बलिदान दिया लेकिन भाजपा (BJP) उन्हें रोजाना बुरा-भला कहती है। प्रियंका कानपुर के गोविंदनगर में चुनाव जनसभा (Election Rally) को संबोधित कर रही थीं।

कांग्रेस महासचिव ने भाजपा (BJP) की ओर इशारा करते हुए कहा कि मेरे परिवार के सदस्यों न इस देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी की। हमने कभी इसका जिक्र नहीं किया लेकिन आज हमें यह कहना पड़ रहा है। उन्होंने देश की सेवा करते अपनी जान दी लेकिन उन्हें रोजाना बुरा-भला कहा जाता है क्योंकि वे (भाजपा) नहीं जानते की शहादत क्या होती है।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वे कुछ नहीं जानते बस खोखले दावे करते हैं। वे उस भावना को नहीं समझते कि जब को दिल वाकई देश के लिए धड़कता है। उनके लिए सबकुछ चुनाव से शुरु होता है और चुनाव में ही खत्म हो जाता है। वह सिर्फ चुनाव के दौरान ही उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा में घूमते हैं लेकिन जब चुनाव नहीं होता है तो वह अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान समेत सभी दूसरे देशों में घूमते हैं।

पिछले सत्तर वर्षों के दौरान देश में विकास का कोई काम नहीं होने के भाजपा के तंज का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास 16 हजार करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज हैं। उन्होंने अपने कुछ कारोबारी साथियों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की सभी इकाइयों को बेच डाला और बाकी बची ऐसी इकाइयों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों और सड़कों को बेचने की योजना तैयार है लेकिन फिर भी वह पूछते हैं कि आखिर कांग्रेस ने क्या किया। कांग्रेस ने जो बनाया उसे ही आज वह बेच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में दो चरणों का मतदान हो चुका है। 403 सीटों के लिए सात चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध