Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Priyanka Gandhi UP Election 2022 : यूपी में सत्ता में आई कांग्रेस तो हर जिले में लड़कियों के लिए बनाएंगे स्कूल, रोजगार के लिए बनाएंगे कैलेंडर- प्रियंका गांधी

Janjwar Desk
19 Feb 2022 11:55 AM GMT
UP Election Result 2022 Live Update : लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल्स को नाराज करना कांग्रेस को पड़ा भारी, इस बार कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें
x

UP Election Result 2022 Live Update : लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल्स को नाराज करना कांग्रेस को पड़ा भारी, इस बार कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें

Priyanka Gandhi UP Election 2022 : कांग्रेस महासचिव ने वादा किया है कि अगर कांग्रेस प्रदेश की सत्ता में आती है तो हर जिले में लड़कियों के लिए स्कूल बनाए जाएंगे.....

Priyanka Gandhi UP Election 2022 : कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो हम प्रदेश के हर जिले में लड़कियों की स्कूल बनाएंगे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पुलिस में पच्चीस प्रतिशत पद लड़कियों के लिए आरक्षित किए जाएंगे। हम नौकरियों के लिए एक कैलेंडर बनाएंगे और समय समय पर योजना बनाकर रोजगार देंगे।

उत्तर प्रदेश की कुल 403 सीटों के लिए सात चरणों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) होने हैं। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है। चौथे चरण के लिए अब सियासी नेता प्रचार में जुट गए हैं। तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी को मतदान किए जाएंगे। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि कांग्रेस (Congress) ने 70 सालों में क्या किया। अगर कांग्रेस ने कुछ बनाया नहीं होता तो भाजपा बेचती क्या। भाजपा सरकार (BJP Govt) छोटे से लेकर बड़ी कंपनियों को बेची जा रही है और जो बची हैं, वे भी बेचने की योजना है। भाजपा की नीतियों ने देश और प्रदेश में बोरजगारी और महंगाई बढ़ा दी है। आम लोगों को कोई बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि नेता का धर्म होता है जनता की सेवा करना, लेकिन ये भाजपा नेता अपना धर्म भूल चुके हैं। जब जनता पर संकट आया तब वे बाहर ही नहीं निकले, न जनता से पूछा कि वे किस हाल में हैं। तब कांग्रेस सड़कों पर लोगों की मदद कर रही थी।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। ऐसे नौजवान है जिन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल गवा दिए लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। इस सरकार में परीक्षाएं लटकाई गई भर्तियां रद्द होती है, पेपर लीक हो रहे हैं। कांग्रेस की सरकार बनी तो भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा और निगरानी के लिए भर्ती आयोग बनाया जाएगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध