Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Congress Manifesto : कोरोना के पीड़ितों को मिलेंगे 25 हजार रुपये, 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा करेंगे माफ, घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किये ये वादे

Janjwar Desk
9 Feb 2022 8:29 AM GMT
UP Congress Manifesto : कोरोना के पीड़ितों को मिलेंगे 25 हजार रुपये, 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा करेंगे माफ, घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किये ये वादे
x

(यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र)

UP Congress Manifesto : सलमान खुर्शीद ने कहा कि ये घोषणा पत्र सबके लिए है, घोषणा पत्र जनता के बीच जाकर उनसे बातचीत कर तैयार किया गया है, इसके अलावा विशेषज्ञों से बात की है...

UP Congress Manifesto : उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने बताया कि कांग्रेस के घोषणापत्रा का ये तीसरा अंक है। पहला महिलाओं के लिए, दूसरा युवाओं के लिए ये तीसरा सामान्य जनता के लिए है। प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में यह तैयार किया गया है।

खुर्शीद ने कहा कि ये घोषणा पत्र (UP Congress Manifesto) सबके लिए है। घोषणा पत्र जनता के बीच जाकर उनसे बातचीत कर तैयार किया गया है। इसके अलावा विशेषज्ञों से बात की है। श्रमिकों, बेरोजगारों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, एनजीओ से बातचीत कर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों से बातचीत कर घोषणा पत्र तैयार किया गया है। लोगों के सपनों को कैसे पूरा करेंगे उसका ख्याल रखा गया है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। 2500 रुपये में गेहूं, धान और 400 रुपये में गन्ना खरीदेंगे। बिजली बिल हाफ होगा। कोराना काल का बकाया खत्म किया जाएगा, 20 लाख सरकारी रोजगार दिलवाएंगे। कोरोना पीड़ितों को 25000 रुपये दिए जाएंगे। किसी भी बीमारी पर सरकार की तरफ से 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किये ये वादे-

- सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

- किसानों का कर्जा 10 दिन में माफ किया जाएगा।

- बिजली बिल आधा किया जाएगा।

- 20 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों में से हम 8 लाख पर हम नौकरियां देंगे।

- 10 लाख रुपये तक के इलाज की मुफ्त व्यवस्था करेंगे।

- आवारा पशुओं से नुकसान होने पर 3000 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

- 2 रुपये में गोबर खरीदा जाएगा। जैसा कि छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है।

- छोटे व्यापारियों की मदद करेंगे और लघु उद्योगों को और मजबूत बनाएंगे।

- संविदा नियुक्ति बंद की जाएगी। संविदाकर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद की जाएगी।

- झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार दिया जाएगा।

- ग्राम प्रधानों का वेतन 5 हजार व चौकीदारों का वेतन भी बढ़ाया जाएगा।

- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले योद्घाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

- शिक्षामित्रों का नियमितीकरण व मानदेय वृद्घि की जाएगी।

- अनुसूचित जातियों व जनजातियों के बच्चों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।

- सच्चाई लिखने वाले और दिखाने वाले पत्रकारों से मुकदमें खत्म किए जाएंगे।

- महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती उनके अपने जिले में की जाएगी।

- किसानों व बुनकरों के लिए विधान परिषद में आरक्षण।

- मध्यम वर्ग के लोगों के आवास के लिए किफायती दर पर जमीन उपलब्ध करवाएंगे।

- शिक्षकों के दो लाख खाली पड़े पद भरे जाएंगे।

- दिव्यांगों के लिए 3000 रुपये पेंशन और अनुदान देंगे।

उत्तर प्रदेश की 403 सीटों पर सात चरणों में चुनाव होना है। कल यानि 10 फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान होगा। नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे।

Next Story

विविध