Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Election 2022 Results Live Updates : रुझानों में पिछड़ रहे यूपी के बाहुबली उम्मीदवार और उनके परिजन, 14 में सिर्फ तीन सीटों पर ही चल रहे आगे

Janjwar Desk
10 March 2022 8:33 AM GMT
UP Election 2022 Results Live Updates : रुझानों में पिछड़ रहे यूपी के बाहुबली उम्मीदवार और उनके परिजन, 14 में सिर्फ तीन सीटों पर ही चल रहे आगे
x
UP Election 2022 Results Live Updates : प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर लगातार 6 बार से विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निर्दलीय नहीं बल्कि अपनी पार्टी जनसत्ता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, सपा ने उनके सामने गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाया था, राजा और गुलशन पहले साथ थे....

UP Election 2022 Results Live Updates : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के वोटों की गिनती जारी है। चुनाव से पहले बाहुबलियों को पार्टी में शामिल करने और उन्हें टिकट देने के मामले में सत्ताधारी भाजपा (BJP) और विपक्ष की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सभी दुविधा में नजर आयी थी। पर नामांकन होते-होते सपा-बसपा-भाजपा और कांग्रेस ने कुल मिलाकर 14 बाहुबलियों या फिर उनके परिवार के किसी एक व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। आइये एक नजर डालते हैं वोटों की अब तक की गिनती में उनका क्या हाल है।

प्रतापगढ़ के कुण्डा सीट पर हाई प्रोफाइल उम्मीदवार राजा भैया (Raja Bhaiya) को इस वक्त 12,942 वोट और गुलशन यादव को 10,424 वोट मिले हैं। बीजेपी की सिंधुजा मिश्रा को 3,170 वोट मिला है। राजा भैया इस वक्त 2 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें 7350 वोट मिले हैं। ईवीएम खुलते ही राजा भैया सपा के गुलशन यादव से आगे हो गए।

बैलेट पेपर की गिनती में सपा के गुलशन यादव आगे चल रहे हैं। प्रतापगढ़ की कुंडा सीट पर लगातार 6 बार से विधायक बाहुबली रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निर्दलीय नहीं बल्कि अपनी पार्टी जनसत्ता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने उनके सामने गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाया था। राजा और गुलशन पहले साथ थे।

मल्हनी सीट पर धनंजय सिंह भी आगे हो गए हैं। उन्हें 13,117 वोट और सपा के लकी यादव को 11,180 वोट मिला है। धनंजय सिंह 1600 वोट से आगे चल रहे हैं। उन्हें इस वक्त 2800 वोट मिल चुके हैं। ईवीएम खुलने के बाद धनंजय सिंह आगे हो गए। वहीं बैलेट पेपर काउंटिंग में सपा के लकी यादव आगे चल रहे थे। जौनपुर की मल्हनी सीट पर बाहुबली धनंजय सिंह जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने सिटिंग विधायक लकी यादव को टिकट दिया है। मुलायम सिंह यादव ने पूरे चुनाव में सिर्फ दो सभा की है। पहली अपने बेटे अखिलेश यादव और दूसरी लकी यादव के लिए।

ज्ञानपुर सीट पर विजय मिश्रा को 4,289 वोट मिले हैं। उनसे ज्यादा सपा के राम किशोर बिंद को 7,315 और निषाद पार्टी के विपुल दुबे को 6,200 वोट मिले हैं। भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट पर 2002 से अजेय रहे विजय मिश्रा प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट से प्रत्याशी हैं। वह इस वक्त आगरा जेल में बंद है। उनका पूरा चुनाव प्रचार उनकी पत्नी रामलली और बेटी रीमा मिश्रा ने संभाला। निषाद पार्टी ने इसबार विपुल दुबे को प्रत्याशी बनाया हैं।

फूलपुर पवई सीट पर रमाकांत यादव 1100 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें 5,758 और बीजेपी के रामसूरत राजभर को 4,628 वोट मिला है। आजमगढ़ जिले की फूलपुर पवई सीट पर सपा ने बाहुबली रमाकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में यहां इनके बेटे अरुणकांत यादव बीजेपी से विधायक बने थे। रमाकांत के सपा से आने के कारण बीजेपी ने अरुणकांत को प्रत्याशी नहीं बनाया है।

सैयदराजा सीट पर सुशील सिंह सपा के मनोज सिंह 6800 वोट से लगभग 2000 सीट से पीछे चल रहे हैं। सुशील सिंह 4793 वोट मिले हैं। सपा के मनोज सिंह लगातार अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। चंदौली जिले की सैयदराजा सीट पर बाहुबली ब्रजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह बीजेपी के टिकट पर प्रत्याशी हैं। दूसरी तरफ उन्हें टक्कर सपा की तरफ से मनोज सिंह दे रहे हैं। 1 फरवरी को मनोज ने कहा था कि जितना वोट सुशील सिंह को मिलेगा उतने वोट से हरा दूंगा।

गोसाईगंज सीट पर अभय सिंह को 3291 वोट मिले, आरती तिवारी को अब तक 2477 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा है। अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट पर बाहुबली अभय सिंह सपा के टिकट से चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने बीजेपी ने बाहुबली खब्बू तिवारी की पत्नी आरती तिवारी को मैदान में उतारा है।

लोनी सीट पर मदन भैया 8957 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां नंदकिशोर गुर्जर को 12,369 और रालोद के मदन भैया को 5,524 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के हाजी अकील चौधरी है। बागपत जिले की लोनी सीट पर बाहुबली नेता मदन भैया रालोद के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। यहां बीजेपी की तरफ से नंदकिशोर गुर्जर प्रत्याशी हैं।

नौतनवा सीट पर अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि त्रिपाठी तीसरे नंबर पर है।, निषाद पार्टी के ऋषि को 9718, सपा के कौशल सिंह को 7,710 और अमनमणि को अब तक 6,202 वोट मिले। महाराजगंज जिले की नौतनवा सीट पर बाहुबली अमरमणि के बेटे अमनमणि इस बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार निर्दलीय जीते थे।

मऊ में अशोक सिंह को 2979 वोट और सुभासपा के अब्बास अंसारी को 2387 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा के भीम राजभर हैं उन्हें 1705 वोट मिले हैं। ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होने पर अब्बास अंसारी पीछे हो गए हैं।

चिल्लूपार सीट पर विनय तिवारी तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 983 वोट मिले हैं। बीजपी के राजेश त्रिपाठी 3006 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। विनय तिवारी ईवीएम के वोटों की गिनती के शुरू होने पर बढ़त बनाए हुए हैं। चिल्लूपाल सीट पर विनय तिवारी आगे चल रहे हैं। गोरखपुर के बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी चिल्लूपार सीट पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था। बीजेपी की तरफ से राजेश त्रिपाठी मैदान में हैं। राजेश ने हरिशंकर तिवारी को 2007 और 2012 के चुनाव में हराया था।

सहसवान सीट पर कुणाल यादव चौथे नंबर पर चले गए हैं। हमीरपुर सदर सीट पर राजकुमारी चंदेल 2619 वोट के साथ चौथे नंबर पर हैं। बीजेपी के मनोज प्रजापति 15,666 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। मेजा सीट पर नीलम करवरिया दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। संदीप पटेल को 7,200 वोट मिले, नीलम को 5,374 वोट मिले हैं।

Next Story

विविध