Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

UP Elections 2022: यूपी चुनाव में महबूबा की एंट्री, कहा- 70 साल पहले अंग्रेजों को भगाया था, अब BJP से जान छुड़ाने का मौका

Janjwar Desk
17 Jan 2022 1:18 PM GMT
upchunav2022
x

(यूपी की सियासत में महबूबा की एंट्री)

UP Election 2022: महबूबा ने कहा भाजपा से जुड़े नेताओं के अवैध निर्माण को प्रशासन हाथ तक नहीं लगा रहा है, जबकि गरीबों के मकानों को तोड़ने का काम हो रहा है...

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों में होने वाले चुनावों में महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की भी एंट्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि 70 साल पहले लोगों के पास देश को अंग्रेजों से आजाद कराने का मौका मिला था। आज हमारे पास मौका है बीजेपी से जान छुड़ाने का। यह उस आजादी से भी बड़ी आजादी होगी क्योंकि यह इस देश के टुकड़े करना चाहते हैं। ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई को बांटना चाहते हैं।

प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती इन दिनों जम्मू दौरे पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रशासन के जन विरोधी कार्यों व फैसलों का कड़ा विरोध करना चाहिए। पार्टी कार्यालय में नेताओं से बैठक के दौरान कहा कि रूप नगर में जनजातीय लोगों को बिना नोटिस दिए उनके घरों को तोड़कर प्रशासन ने जन विरोधी कार्य किया है।

उन्होंने कहा भाजपा से जुड़े नेताओं के अवैध निर्माण को प्रशासन हाथ तक नहीं लगा रहा है, जबकि गरीबों के मकानों को तोड़ने का काम हो रहा है। महबूबा मुफ्ती ने कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं को एहतियात बरतते हुए संगठन को मजबूत करने के कार्य करने के लिए भी कहा।

Next Story

विविध