Begin typing your search above and press return to search.
Up Election 2022

Uttarakhand Election 2022 : अब उत्तराखण्ड की राजनीति में होगी प्रियंका की धमाकेदार एंट्री

Janjwar Desk
3 Jan 2022 2:57 PM GMT
Uttarakhand Election 2022 : अब उत्तराखण्ड की राजनीति में होगी प्रियंका की धमाकेदार एंट्री
x
Uttarakhand Election 2022 : राज्य में भाजपा को हर हाल में सत्ताच्युक्त करने की कोशिशों में लगी कांग्रेस में प्रियंका के प्रस्तावित दौरे को लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा है...

Uttarakhand Election 2022 : "लड़कीं हूँ, लड़ सकती हूं" का नारा देकर उत्तर-प्रदेश में कांग्रेस को धार दे चुकी कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अगले कुछ दिनों में उत्तराखण्ड (Uttarakhand) की राजनीति में धमाल मचाने प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। उत्तराखण्ड कांग्रेस से जुड़े दिग्गजों में इस दौरे का अधिक से अधिक राजनैतिक माइलेज लेने के लिए प्रियंका के कार्यक्रम के लिए जगह का चयन करने के लिए मंथन किया जा रहा है। हल्द्वानी, रुद्रपुर, अल्मोड़ा के अलावा गढ़वाल के हिस्सों पर भी पार्टी नेताओं की नजर है।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व चुनाव अभियान समिति के मुखिया हरीश रावत (Harish Rawat) भी कुछ समय पहले इस सम्बंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं। हालांकि उनकी पोस्ट "प्रियंका गांधी गढ़वाल और कुमाऊं आएं, इसके लिए हम सारे गढ़वाल और कुमाऊंवासी उनको सादर आमंत्रित करते हैं।

रावत ने कहा, हम चाहते हैं कि हमारी नारी संस्कृति का वो नजदीक से दर्शन करे। हमारी संस्कृति की आभा को अपनी उपस्थिति से सारे देश और दुनिया में आभाषित करें। पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मैं श्रीनगर और गढ़वाल में आपको आमंत्रित करता हूं। आप आइए, आप हमारे आमंत्रण को स्वीकार करिए।" में किसी दिन तारीख या जगह का जिक्र नहीं है। लेकिन जैसी चर्चा है, उस हिसाब से एक-दो दिन में प्रियंका के इस दौरे की बाबत स्पष्ट घोषणा होने की संभावना है।

राज्य में भाजपा को हर हाल में सत्ताच्युक्त करने की कोशिशों में लगी कांग्रेस में प्रियंका के प्रस्तावित दौरे को लेकर बेहद उत्साह देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी इस दिन गढ़वाल के श्रीनगर और कुमाउं के अल्मोड़ा में भी रैली कर सकती हैं।

Next Story

विविध