वीडियो

लद्दाख में सैन्य वाहन नदी में गिरा, 7 जवान शहीद

Janjwar Desk
27 May 2022 12:00 PM GMT
x

लद्दाख में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। हादसे में भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए और कई जख्मी बताए जा रहे हैं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सेना के सूत्रों के हवाले से इस खबर की जानकारी दी है। भारतीय सेना के सूत्र ने बताया कि लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई, अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं, गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना द्वारा पश्चिमी कमान स्थानांतरित किया जा रहा है।


Next Story

विविध