Begin typing your search above and press return to search.
दुनिया

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर फैंस से कहा दुआओं की जरूरत है

Janjwar Desk
13 Jun 2020 10:07 AM GMT
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को हुआ कोरोना, ट्वीट कर फैंस से कहा दुआओं की जरूरत है
x
शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर लिखा, गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण नहीं हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें...

जनज्वार। कोरोना विश्वभर में बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद एक ट्वीट कर दी है।

गौरतलब है कि कोरोना पीड़ितों की मदद में पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर बढ़—चढ़कर हिस्सेदारी कर रहे थे, मगर इस दौरान वह खुद ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले 'हाई-प्रोफाइल' क्रिकेटर बन गए हैं।



उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था। मेरा परीक्षण नहीं हुआ है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें। इंशाअल्लाह..।

शाहिद अफरीदी अपने फाउंडेशन के साथ मिलकर लॉकडाउन के बाद से ही जरूरतमंद गरीब-मजदूरों की मदद कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान उनको लेकर विवाद भी उठा। विवाद का कारण था भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और कश्मीर को लेकर की गयी उनकी टिप्पणी।

शाहिद अफरीदी ने यह ट्वीट आज 13 जून को दिन में 1.55 पर किया है, जिसके बाद अब तक हजारों लोग उसे रिट्वीट कर चुके हैं और उनके फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। हालांकि कई लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दी हैं।

Next Story

विविध