Twitter CEO Parag Agarwal: ट्विटर के नए CEO पराग संग श्रेया घोषाल के पुराने ट्विट्स हुए वायरल तो सिंगर ने कहा 'तब हम बच्चे थे'

Twitter CEO Parag Agarwal: पराग और श्रेया लंबे वक्त से एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फोलो कर रहे हैं और उनके बीच के चैट्स अब तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई अटकलबाजियां भी चल रही है...

Update: 2021-12-01 11:40 GMT

Twitter CEO Parag Agarwal: ट्विटर ने जब से पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को कंपनी का सीईओ (Twitter CEO) घोषित किया है तबसे वे लगातार चर्चा में हैं। कभी अपनी सैलरी को लेकर तो कभी क्रिकेटर धोनी से प्रेम को लेकर। ट्विटर के सीईओ बनने के बाद पराग अग्रवाल से जुड़ी सभी जानकारियां एक एक कर सामने आ रही है। इसी बीच सोशल मीडिया यूजर्स ने पराग अग्रवाल और बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Parag) के बीच का कनेक्शन खोज निकाला है। पराग और श्रेया लंबे वक्त से एक दूसरे को सोशल मीडिया पर फोलो कर रहे हैं और उनके बीच के चैट्स अब तेजी से वायरल भी हो रहे हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर कई अटकलबाजियां भी चल रही है। पराग अग्रवाल (Twitter Parag Agarwal) के साथ पुराने चैट्स वायरल होने पर अब सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने खुद ट्वीट किया और रिएक्शन दिया है।

पराग ने की श्रेया के डीपी की तारीफ

दरअसल, ट्विटर के नए सीईओ के रुप में पराग अग्रवाल (Twitter CEO) के नाम की घोषणा होते ही भारत में लोग उनके ट्विटर हैंडल की पड़ताल करने लगे। इस दौरान यूजर्स को पराग अग्रवाल और सिंगर श्रेया घोषाल के बीच करीब 10 साल पुराने चैट मिले। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों लंबे अर्से से एक दूसरे को जानते हैं। पराग और श्रेया (Parag and Shreya) के बीच कई ट्विट्स बेहद हंसी मजाक के अंदाज में किए गए हैं। एक ट्वीट में ट्विटर के सीईओ पराग ने श्रेया की डीपी की तारीफ की है। वहीं श्रेया घोषाल ने भी 2010 में फैन्स से रिक्वेस्ट की थी कि वे पराग को फॉलो करें।

जब श्रेया ने पराग के बढ़ाए फोलोअर्स

सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल बचपन के दोस्त हैं। खास बात ये है कि आज से 10 साल पहले खुद श्रेया को भी नहीं पता होगा कि उनका दोस्त ट्विटर का सीईओ (Twitter New CEO) बन जाएगा। साल 2010 के एक ट्वीट में तब श्रेया (Singer Shreya Ghoshal) ने लोगों से अपील की थी कि वे उनके दोस्त पराग को फोलो करें। सिंगर श्रेया घोषाल कई साल पहले ट्वीट करके अपनी दोस्ती के बारे में दुनिया को बता चुकी हैं। ट्विटर के सीईओ संग उनके पुराने ट्वीट्स अब खूब वायरल हो रहे हैं। 2010 में श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया था, एक और बचपन का दोस्त मिला, फूडी और घुमक्कड़ है। स्टैंडफोर्ड का स्कॉलर है। पराग को फॉलो करिए। कल उसका बर्थडे था। उसको विश कीजिए। इसके जवाब में पराग ने अपनी दोस्त को लिखा, "श्रेया, आइला, तुम प्रभावशाली हो। बहुत फॉलोअर्स और ट्विटर मेसेज मिल रहे हैं"


ट्विटर के सीईओ बनने पर श्रेया ने अपने दोस्त पराग अग्रवाल को ट्विटर पर बधाई दी। मगर उसके बाद दोनों के बीच पुराने चैट वायरल होने लगे। कुछ लोग पराग द्वारा श्रेया को मैसेज करने को चीप हरकत बताने लगे तो कुछ उन्हें सिंगर का फैन बताने लगे। लोगों द्वारा दोनों के रिश्ते पर मीम और अलग अलग रिएक्शन के बाद सिंगर ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते पर सफाई दी है। श्रेया घोषाल ने ट्विटर पर लिखा कि ये सभी मैसेज 10 साल पुराने है जब ट्विटर सिर्फ लॉंच हुआ था। बॉलीवुड सिंगर ने कहा कि, "तब हम बच्चे थे! दोस्त एक दूसरे को ट्वीट नहीं कर सकते क्या? क्या टाइम पास चल रहा है"।

मुंबई में जन्में 37 साल के पराग अग्रवाल आईआईटी मुंबई (IIT Bombay) के पूर्व स्टूडेंट रहे हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया। आगे की पढ़ाई के लिए वे अमेरिका चले गए। उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने स्कूली शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से की। पराग अग्रवाल साल 2011 में ट्विटर से जुड़े। इसके पहले उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, एटीएंडटी और याहू जैसी नामी कंपनियों में काम किया है। तीनों कंपनियों में उनका काम रिसर्च ओरिएंटेड था। ट्विटर में पराग ने शुरुआत में विज्ञापन से संबंधित प्रोडक्ट पर काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी काम करना शुरू कर दिया। 2017 में उन्हें कंपनी का सीटीओ बनाया गया।

Tags:    

Similar News