Begin typing your search above and press return to search.
बिहार चुनाव 2020

Breaking: लोजपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, बीजेपी से आए कई बड़े चेहरों को टिकट, देखें लिस्ट

Janjwar Desk
8 Oct 2020 12:40 PM GMT
Breaking: लोजपा ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली सूची, बीजेपी से आए कई बड़े चेहरों को टिकट, देखें लिस्ट
x
बीजेपी से आए बड़े नेताओं, रामेश्वर चौरसिया को सासाराम, ऊषा विद्यार्थी को पालीगंज और राजेंद्र सिंह को दिनारा से टिकट दिया गया है...

जनज्वार ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के लिए लोजपा ने अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने हाल-फिलहाल बीजेपी से आए कई बड़े चेहरों को टिकट दिया है। जदयू के साथ तालमेल न बन पाने के बाद लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी देने की घोषणा की थी। बीजेपी से आए बड़े नेताओं, रामेश्वर चौरसिया, ऊषा विद्यार्थी, राजेंद्र सिंह को क्रमश: सासाराम, पालीगंज और दिनारा से टिकट दिया गया है।

8 अक्टूबर, गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करते हुए लोजपा ने शेखपुरा से इमाम मजाली, डुमराव से अखिलेश कुमार सिंह, करगहर से राकेश कुमार सिंह, बेलहर से कुमारी अर्चना उर्फ बेबी यादव, सिंकदरा (सुरक्षित) से रविशंकर पासवान, चेनारी (सुरक्षित) से चंद्रशेखर पासवान और झाझा से रवींद्र यादव को टिकट दिया है। रवींद्र यादव बीजेपी के वर्तमान विधायक भी हैं।

लोजपा प्रत्याशियों की सूची-

शेखपुरा - इमाम गजाली,

डुमराव - अखिलेश कुमार,

करगहर - राकेश कुमार

बेलहर - कुमारी अर्चना

सिकन्दरा - रविशंकर पासवान

चेनारी - नेखर पासवान

झाझ - रविन्द्र यादव

तारापुर - मीना देवी

कुटुबा - सरूण पासवान

बरबीघा - मधुकर कुमार

अमरपुर - मृणाल शेखर

चकई - संजय कुमार मंडल

संदेश - श्वेता सिंह

बाराचट्टी - रेणुका देवी

गोविन्दपुर - रणजीत यादव

नवादा - शशिभूषण कुमार

मोकामा - सुरेश सिंह निषाद

सूर्यगढ - रविशंकर प्रसाद सिंह

मसौढ़ी - परशुराम कुमार

रफीगंज - मनोज सिंह

नोखा - कृष्ण कबिर

जगदीशपुर - भगवान सिंह कुशवाहा

कुर्था - भुनेश्वर पाठक

बेलागंज - रामश्राय शर्मा

राजपुर(सु.)- निर्मल कुमार निराला

कतरी-अरविंद कुमार सिंह

दिनारा-राजेंद्र सिंह

पालीगंज-उषा विद्यार्थी

ब्रह्मपुर-हुलास पाण्डेय

घुरैया-दीपक कुमार पासवान

इमामगंज-शोभा देवी

शेरघाटी-मुकेश कुमार यादव

जमालपुर-दुर्गेश कुमार सिंह

टिकारी-कमलेश शर्मा

अगिआंव(सु.)-राजेश्वर पासवान

सासाराम-रामेश्वर चौरसिया

जहानाबाद-इंदु देवी

सुल्तानगंज-नीलम देवी

ओबरा-प्रकाश चन्द्र

नबीनगर-विजय कुमार सिंह

घोसी-राकेश कुमार सिंह

मखदुमपुर(सु.)-रानी कुमारी

Next Story

विविध