Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

होली में अंधविश्वास : होलिका दहन के समय घर में खुशहाली लाने के लिए लोग अपनाते हैं ये अतरंगी टोटके

Janjwar Desk
14 March 2022 1:06 PM GMT
होली में अंधविश्वास : होलिका दहन के समय घर में खुशहाली लाने के लिए लोग अपनाते हैं ये अतरंगी टोटके
x

होलिका दहन के समय घर में खुशहाली लाने के लिए लोग अपनाते हैं ये अतरंगी टोटके

होली में अंधविश्वास : लोग अपने घर में होली पर खुशहाली लाने के लिए अजीबो-गरीब टोटके अपनाते है, साथ ही यह दावा करते है कि इन टोटकों को प्रयोग में लाने से घर में खुशहाली बनी रहेगी...

होली में अंधविश्वास : एक तरफ देश आधुनिकता की ओर बढ़ता जा रहा है लेकिन आज भी अंधविश्वास की जड़े मौजूद है। लोग अपने घर में होली पर खुशहाली लाने के लिए अजीबो-गरीब टोटके अपनाते है। साथ ही यह दावा करते है कि इन टोटकों को प्रयोग में लाने से घर में खुशहाली बनी रहेगी। क्या है वो टोटके, आइए आपको बताते है।

होलिका दहन पर 10 टोटके

  • लोग होलिका दहन के समय 11 लाल मिर्च के दाने जल के कलश में डालकर अंत तक धधकती राख पर डालते हैं। इसका दावा है कि इससे घर में शांति बनी रहती है।
  • घर पर एक चुटकी लाल रंग लेकर जाना और बिना किसी को बताए होलिका दहन के समय उसमें डाल देना। इस टोटके पर दावा किया जाता है कि इससे घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
  • होलिका दहन की भस्म पुरे घर पर छिड़कना। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होंगी
  • होलिका की अग्नि में एक नरियल चढ़ाने से व्यापार और नौकरी संबंधित परेशानी दूर होने का दावा करना।
  • होलिका पूजन के समय में जौ का आंटा अर्पित करना। इसका दावा है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • गाय के गोबर में जौ, अरसी और कुश मिलाकर छोटा उपला बनाना और मुख्य दरवाजे पर लगा दें। इससे घर को बुरी नजर से बचाए रखने का दावा किया जाता है।
  • होलिका पूजन के समय गुलाल अर्पित करना। इससे घर में खुशहाली के वास होने का दावा किया जाता है।
  • होलिका जलने वाले स्थान पर गड्ढा खोदकर अपनी मध्यमा अंगुली के लिए बनने वाले छल्ले की मात्रा के अनुसार चांदी, पीतल व लोहा दबाना। होलिका दहन के बाद उन्हें निकाल लें और छल्ला बनवा कर धारण करना। इससे आर्थिक संकट से निजात पाने का दावा किया जाता है।
  • होली की रात में घर की छत पर चांद की रौशनी में खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए शुद्ध घी के दीपक जलाएं और दूध से अर्घ्य दें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होगा। पति के कद के बराबर रक्षा धागे को सात बार फेर लें और होलिका अग्नि में अर्पित कर दें। इससे पित की उम्र बढ़ेगी।

जानिए इन टोटको का सच

होली के त्यौहार पर तमाम ढोंगी बाबाओं द्वारा ऐसे टोटके आजमाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इन टोटको का फायदा केवल अंधविश्वास का धंधा चला रहे बाबाओं को ही होता है। ऐसा करने से किसी के जीवन या घर में बदलाव नहीं होता है। होली के त्यौहार पर केवल घर में परिवार के साथ खुश होकर आनंद उठाने से ही घर का माहौल अच्छा हो जाता है, इसके लिए किसी टोने - टोटके की जरुरत नहीं है।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध