Begin typing your search above and press return to search.
अंधविश्वास

Jharkhand Crime News : तांत्रिक ने लगाया 3 महिलाओं पर डायन होने का आरोप, ग्रामीणों ने की 2 की हत्या, तीसरी लापता

Janjwar Desk
5 Sep 2022 1:45 PM GMT
Jharkhand Crime News : तांत्रिक ने लगाया 3 महिलाओं पर डायन होने का आरोप, ग्रामीणों ने की 2 की हत्या, तीसरी लापता
x

Jharkhand Crime News : तांत्रिक ने लगाया 3 महिलाओं पर डायन होने का आरोप, ग्रामीणों ने की 2 की हत्या, तीसरी लापता

Jharkhand Crime News : झारखंड के रांची शहर से 51 किमी दूर सोनाहातू के राणाडीह में डायन बिसाही का आरोप लगा कर दो महिलाओं की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, वहीं एक अन्य महिला अभी भी लापता है...

Jharkhand Crime News : झारखंड के रांची शहर से 51 किमी दूर सोनाहातू के राणाडीह में डायन बिसाही का आरोप लगा कर दो महिलाओं की पत्थर से कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं एक अन्य महिला अभी भी लापता है। बता दें कि तीसरी महिला की भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि बीते रविवार शाम पुलिस ने गांव से ढाई किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी से दोनों महिलाओं का शव बरामद किया है। वहीं तीसरी महिला की तलाश जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतकों में राइलू देवी (45 वर्ष) और ढोली देवी (60 वर्ष) शामिल हैं। लापता महिला का नाम आलोमनी देवी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

ओझा ने लगाया महिलाओं पर डायन होने का आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि एक रात तमाड़ एकलव्य स्कूल के छात्र राजकिशोर मुंडा (18 वर्ष) को सांप ने डंस लिया था। परिजनों ने ओझा से झाड़ फूंक कराई पर शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। संयोग से उसके पड़ोसी दूसरे युवक ललित मुंडा (19 वर्ष) को भी शुक्रवार शाम सांप ने डंस लिया। उसी ओझा ने झाड़-फूंककर उसे ठीक किया। जिसके बाद उसी ओझा ने राइलू देवी पर डायन होने का आरोप लगाया।

गुस्साए ग्रामीणों ने की तीनों महिलाओं से मारपीट

ओझा के बहकावे में मृतक छात्र के परिजन तीनों महिलाओं के घर पहुंच गए और तीनों से मारपीट की। अगले दिन शनिवार से राइलू, ढोली और आलोमनी गायब हो गईं। रविवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और एक ग्रामीण की निशानदेही पर ढाई किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी से दोनों महिलाओं का शव बरामद किया।

दोनों महिलाओं के शव पर चोट के निशान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों शवों पर चोट के निशान पाए। शव देखकर लग रहा था दोनों की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। मृतक राइलू देवी का पति अभिमन्यु मुंडा, बेटा ललित मुंडा और दो बेटी हैं। तीनों महिलाओं का परिवार मजदूरी से जीवन यापन करते हैं।

Next Story

विविध