Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

ब्रेकिंग : रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी का कोरोना से निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

Janjwar Desk
23 Sep 2020 4:09 PM GMT
ब्रेकिंग : रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी का कोरोना से निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज
x

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फायरिंग

दिल्ली के एम्स से बड़ी खबर आ रही है कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। हाल ही में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज बुधवार 23 सितंबर शाम में अचानक उनका निधन हो गया...

जनज्वार। कोरोना से देश में अब तक कई राजनेताओं की भी मौत हेा गयी है। अब दिल्ली के एम्स से बड़ी खबर आ रही है कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन हो गया है। वो कोरोना वायरस से संक्रमित थे। हाल ही में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज बुधवार 23 सितंबर शाम में अचानक उनका निधन हो गया।

रेल राज्यमंत्री सुरेश अगड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया है, 'सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं। ओम शांति।'

अंगड़ी चार बार बेलगावी संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। वो 65 साल के थे।

Next Story