Begin typing your search above and press return to search.
कोविड -19

RJD विधायक विभा देवी ने दुबई से 100 ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर सौंपे जिला प्रशासन को, 400 लोगों को रोज करवा रहीं भोजन

Janjwar Desk
22 May 2021 4:07 PM GMT
RJD विधायक विभा देवी ने दुबई से 100 ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर सौंपे जिला प्रशासन को, 400 लोगों को रोज करवा रहीं भोजन
x

(कोविड संकट में मदद के लिए आगे आयीं विभा देवी, लोग जता रहे आभार)

इस संकट में विधायक विभा देवी खुद ही लोगों के लिए भोजन बनाती हैं और वितरण करने के लिए अपने कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम लोगों को बुलाती हैं....

जनज्वार डेस्क। बिहार के नवादा से राजद विधायक विभा देवी ने जिला प्रशासन को सौ ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 45 ब्रीथिंग सेट भी उपलब्ध कराए हैं। राजद विधायक ने जिला स्वास्थ्य विभाग को दोनों चीजें दे दी हैं।

खबरों के मुताबिक जिले में मरीजों को ऑक्सीजन संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए विधायक विभा देवी ने निजी खर्चे पर दुबई से ऑक्सिजन सिलिंडर मंगवाया गया है। विधायक की ओर से नवादा के सदर अस्पताल, रेलवे स्टेशन पर लोगों को प्रतिदिन दो टाइम भोजन भी करवाया जा रहा है। यहां लगभग 400 आदमी का भोजन कराया जाता है।

खास बात यह है कि इस संकट में विधायक विभा देवी खुद ही लोगों के लिए भोजन बनाती हैं और वितरण करने के लिए अपने कार्यकर्ता और पार्टी के तमाम लोगों को बुलाती हैं।

मिर्जापुर निवासी दीपक कुमार कहते हैं कि इस संकट में विधायक की ओर से अच्छी पहल की गई है। लोगों के बीच भोजन और सामग्री का उनके जरिए वितरण भी किया गया है।

मंगलबीघा के निवासी शैलेंद्र कुमार ने कहा कि नवादा अस्पताल की व्यवस्था बिल्कुल खराब थी। लेकिन विधायक ने यहां के लिए अच्छा काम किया है। हम लोग इसके लिए विधायक को धन्यवाद भी देते हैं, उनकी वजह से गरीब लोगों को भोजन भी मिल रही है। उनके सौजन्य से और ऑक्सिजन भी अस्पताल में दिया गया है।

पुरानी कचहरी रोड निवासी विपिन कुमार ने बताया कि विधा देवी जब विधायक नहीं थी, तब भी वो लोगों की मदद करती थीं। आज जब वो विधायक हैं तो और भी ज्यादा लोगों की मदद करती हैं। इस संकट में वह काफी मदद कर रही हैं, इसके लिए हम लोग उनका आभार व्यक्त करते हैं।

Next Story

विविध