Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, SMS से जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Janjwar Desk
19 Oct 2022 2:00 AM GMT
Petrol Diesel Price Today : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, SMS से जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
x
Petrol Diesel Price Today : आज ईंधनों के दामों में स्थिरता बनी हुई है। भारत में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Petrol Ka Dam : आज ईंधनों के दामों में स्थिरता बनी हुई है। भारत में आज पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि शनिवार यानी 21 मई को केंद्र की मोदी सरकार ने वाहन ईंधन यानी पेट्रोल डीजल का दाम कम कर आम आदमी को राहत दी थी। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से लोगों को कुछ राहत मिली थी। बता दें कि इससे पहले लगातार पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के बाद केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई थी। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी गई थी। इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था। बता दें, अब देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है। ईंधनों के दामों पर इसके बाद से कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल का दाम

  • दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 106.3 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.76 रुपए है।
  • मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 111.35 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 110.85 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 92.96 रुपए प्रति लीटर है।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी|

कीमत तय करने का ये है आधार

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं| अगर डॉलर महंगा होता है तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती है| इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद में इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं| बता दें कि यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं|

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

Next Story

विविध