Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol-Petrol, Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को राहत, ईंधनों के दाम स्थिर, देखें रेट

Janjwar Desk
26 March 2022 5:49 AM GMT
Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, उपभोक्ता महंगी कीमतें चुकाने को मजबूर
x

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, उपभोक्ता महंगी कीमतें चुकाने को मजबूर

Petrol Ka Dam : पेट्रोल-डीजल का दाम आज भी स्थिर बना हुआ है| ईंधनों के दामों में बदलाव नहीं हुआ है|

Petrol Ka Dam : पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद आज लोगों को तेल कंपनियों की ओर से राहत दी गई है| बता दें कि आज ईंधनों के दामों में बदलाव नहीं किया गया है| दो दिन के लगातार बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को राहत मिली थी लेकिन एक दिन की राहत के बाद फिर कल यानी शुक्रवार को तेल कंपनियों ने ईंधन के दामों में राजधानी दिल्ली समेत ज्यादातर शहरों में 80 पैसों की बढ़ोतरी की थी| बता दें कि 137 दिनों के बाद बीते मंगलवार को सुबह तेल के दाम बढ़ा दिए गए थे। इसके बाद बीते दिन भी पेट्रोल डीजल के दामों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। सरकारी तेल कंपनियों के द्वारा जारी किए गए रेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 97.81 रुपए बना हुआ है, जबकि डीजल का दाम 89.07 पर टिका हुआ है।

इस राज्यों में पेट्रोल का दाम 100 के पार

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू- कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का दाम 100 से ऊपर रुपए चल रहा है| बता दें कि मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक बनी हुई है|

चार महानगरों में ईंधन का दाम

  • दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 97.81 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 89.07 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 107.18 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.79 रुपए है।
  • मुंबई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.11 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 96.70 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल का दाम 103.67 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 93.71 रुपए प्रति लीटर है।

हर रोज अपडेट की जाती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

SMS से जाने अपने शहर में पेट्रोल डीजल का दाम

पेट्रोल डीजल के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक एसएमएस (SMS) के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑइल के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा और आपको पेट्रोल डीजल की कीमत पता चल जाएगी|

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध