Begin typing your search above and press return to search.
आर्थिक

Petrol Ka Dam, Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी बरकरार, टैक्स कम करने को केंद्र व राज्य सरकार नहीं दिख रही तैयार

Janjwar Desk
23 Oct 2021 7:18 PM GMT
Petrol Ka Dam, 10 nov 2021
x

पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर है।

Petrol Ka Dam, Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने से बाजार पर इसकी मार हर दिन दिख रही है। पेट्रोल के बाद अब डीजल भी धीरे-धीरे अधिकांश शहरों में 100 का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रहा है।

Petrol Ka Dam, Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी करने से बाजार पर इसकी मार हर दिन दिख रही है। पेट्रोल के बाद अब डीजल भी धीरे-धीरे अधिकांश शहरों में 100 का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद भी केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें टैक्स घटाने के सवाल पर खामोश है। उधर विश्व बाजार में ईंधन तेल की कीमत अब तक के सबसे ऊंची स्तर पर होने के कारण दाम कम होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण 24 अक्टूबर दिन रविवार को भी बाजार में सुधार नहीं दिखा।

उधर लगातार पांचवे दिन 23 अक्टूबर को डीजल के दाम 33 से 37 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.24 रुपये जबकि डीजल का दाम 95.97 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.12 रुपये व डीजल की कीमत 104.00 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.78 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.08 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.22 रुपये लीटर है तो डीजल 100.25 रुपये लीटर है।


प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

  • शहर डीजल पेट्रोल
  • दिल्ली 95.97 107.24
  • मुंबई 104.00 113.12
  • कोलकाता 99.08 107.78
  • चेन्नई 100.25 104.22

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

कच्चे तेल के 90 डॉलर प्रति बैरल हो सकते हैं दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी के बजट को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। हाल यह है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल को पार कर चुका है। वहीं कई विशेषज्ञ पहले ही कच्चे तेल के 90 डॉलर प्रति बैरल पार जाने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। ऐसे में महंगाई की मार और अधिक झेलनी पड़ सकती है।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

देश के मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा जारी है। अक्टूबर महीने में अब तक 16 बार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाये जा चुके हैं।

दिल्ली में पेट्रोल के ऐसे बढ़ते गए दाम

  • Oct 23, 2021-107.24 ₹/L
  • Oct 22, 2021-106.89 ₹/L
  • Oct 21, 2021-106.54 ₹/L
  • Oct 20, 2021-106.19 ₹/L
  • Oct 19, 2021-105.84 ₹/L
  • Oct 18, 2021-105.84 ₹/L
  • Oct 17, 2021;105.84 ₹/L
  • Oct 16, 2021 105.49 ₹/L
  • Oct 15, 2021-105.14 ₹/L
  • Oct 14, 2021-104.79 ₹/L

दिल्ली में ऐसे बढ़ता गया डीजल का दाम

  • Oct 23, 2021-95.97 ₹/L
  • Oct 22, 2021-95.62 ₹/L
  • Oct 21, 2021-95.27 ₹/L
  • Oct 20, 2021-94.92 ₹/L
  • Oct 19, 2021-94.57 ₹/L
  • Oct 18, 2021-94.57 ₹/L
  • Oct 17, 2021-94.57 ₹/L
  • Oct 16, 2021-94.22 ₹/L
  • Oct 15, 2021-93.87 ₹/L
  • Oct 14, 2021-93.52 ₹/L

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

  • आगरा-103.96 ₹/L
  • अहमदाबाद-103.57 ₹/L
  • प्रयागराज-104.28 ₹/L
  • औरंगाबाद-114.70 ₹/L
  • बंगलुरु-110.98 ₹/L
  • भोपाल-115.90 ₹/L
  • भुवनेश्वर-108.19 ₹/L
  • चंडीगढ़-103.21 ₹/L
  • चेन्नई- 104.22 ₹/L
  • कोयंबटूर-104.69 ₹/L
  • देहरादून-103.26 ₹/L

देश के प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  • आगरा-96.18 ₹/L
  • अहमदाबाद-103.06 ₹/L
  • प्रयागराज-96.52 ₹/L
  • औरंगाबाद-105.58 ₹/L
  • बंगलुरु-101.86 ₹/L
  • भोपाल-105.27 ₹/L
  • भुवनेश्वर-104.68 ₹/L
  • चंडीगढ़-95.68 ₹/L
  • चेन्नई-100.25 ₹/L
  • कोयंबटूर-100.74 ₹/L
  • देहरादून-96.84 ₹/L

हर रोज अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमत

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं

SMS से जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम प्रतिदिन अपडेट किए जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा।

Janjwar Desk

Janjwar Desk

    Next Story

    विविध